![]()
DCP ट्रांस हिंडन ऋजुल ने गुरुवार रात को अलग अलग स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। यूपी दिल्ली बार्डर यानी यूपी गेट पर सुरक्षा देखी। इसके अलावा अलग अलग प्वाइंटों पर भी पुलिस के बैरियर वाले प्वाइंटों के बारे में जानकारी ली। साथ ही जोन के सभी एसीपी और थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि सीयूजी नंबर पर कॉल रिसीव की जाएं। थाना प्रभारियों के सीयूजी नंबर पर जो भी कॉल प्राप्त हों उनकी सुनवाई होनी चाहिए। थानों में साफ सफाई को लेकर भी कड़े निर्देश दिए। थानों में रात में अपराध रजिस्ट्रर देखे पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन ऋजुल द्वारा थाना इन्दिरापुरम, थाना कौशांबी, थाना साहिबाबाद और थाना लिंक रोड में निरीक्षण किया। रात में सभी पुलिसकर्मियों की ड्यूटी का चार्ट देखा। साथ ही चौकियों के बारे में भी जानकारी ली। डीसीपी ने निर्देश दिए हैं कि थानों में साफ सफाई, मेस और बैरक साफ रहें। हाईवे पर थानों की पिकेट वाली गाड़ियों को लेकर सख्त निर्देश दिए हैं कि यदि अवैध वसूली की शिकायत मिली तो सीधे निलंबन की कार्रवाई होगी।
Source link
DCP ट्रांस हिंडन ने रात में सुरक्षा का जायजा लिया:बार्डर वाले प्वाइंटों के अलावा रात में थानों के मालखाने चेक किए