![]()
कानपुर में नवरात्रि, दशहरा समेत आगामी त्योहारों को देखते हुए सफाई व्यवस्था में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने मुख्य मार्गों और सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा पड़ा मिलने पर जिम्मेदारी तय करने के अफसरों को निर्देश दिए। नगर निगम मुख्यालय में गुरुवार को त्योहारों और सेवा संकल्प अभियान को लेकर स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा बैठक हुई। इसमें अपर नगर आयुक्त, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, सभी जोनल स्वच्छता अधिकारी, प्लांट और वर्कशॉप प्रभारी मौजूद रहे। 1800 मीट्रिक टन कूड़ा, उठान करीब 1300 टन बैठक में बताया गया कि शहर में प्रतिदिन करीब 1800 मीट्रिक टन कूड़ा निकलता है, जबकि करीब 1300 मीट्रिक टन कूड़े का ही उठान हो पा रहा है। नगर आयुक्त ने उपलब्ध संसाधनों का अधिकतम इस्तेमाल करने और जरूरत के अनुसार कूड़ा उठाने वाले वाहनों के अतिरिक्त ट्रिप लगाने के निर्देश दिए। अतिरिक्त डीजल की जरूरत होने पर नियमानुसार प्रस्ताव देने को भी कहा। ट्रांसफर स्टेशन के बाहर कूड़ा मिला तो लगेगा जुर्माना नगर आयुक्त ने ट्रांसफर स्टेशनों के बाहर कूड़ा मिलने पर संबंधित संस्थाओं की जिम्मेदारी तय कर आर्थिक दंड की कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने रोड स्वीपर के रूट में बदलाव के निर्देश भी दिए। इसके तहत आउटर क्षेत्रों में दिन और आंतरिक क्षेत्रों में रात के समय सफाई कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि उद्यान विभाग की पेड़ों की कटिंग से निकलने वाला कचरा और सीएंडडी वेस्ट मौके पर नहीं छोड़ा जाए। इसका तत्काल उठान कराया जाए, ताकि त्योहारों के दौरान शहर में गंदगी न दिखे। गैरहाजिर कर्मचारियों को अंतिम नोटिस नगर आयुक्त ने अनधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने वाले और निर्धारित कार्यक्षेत्र में काम नहीं करने वाले कर्मचारियों को चिन्हित कर अंतिम नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इसके बाद भी लापरवाही मिलने पर विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने रोड स्वीपर के रूट में परिवर्तन करते हुए आउटर क्षेत्रों में दिन तो आंतरिक क्षेत्रों में रात में सफाई कराने के निर्देश दिए। स्वच्छता व्यवस्था की निगरानी के साथ कार्यालयीन कामकाज को बेहतर करने के लिए सभी जोनल स्वच्छता अधिकारियों को एक-एक कंप्यूटर ऑपरेटर उपलब्ध कराने के निर्देश अपर नगर आयुक्त प्रथम को दिए गए।
Source link
रोज 1800 मीट्रिक टन कूड़ा, उठ रहा सिर्फ 1300 टन:कानपुर में नवरात्रि-दशहरा से पहले सख्ती, लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश