![]()
गोंडा में गुरुवार रात 6 साल की बच्ची की पिता ने पीटकर हत्या कर दी। आरोपी रात को घर में मुर्गा लेकर आया था। उसने पत्नी से मुर्गे की सब्जी बनाने को कहा। मना करने पर पत्नी से मारपीट शुरू कर दी। पत्नी जान बचाकर भागकर कमरे में छिप गई। इसके बाद आरोपी ने बच्चों को पीटना शुरू कर दिया। पिता ने अपनी बेटी को जोर से डंडा मारा। जिससे वह बेहोश हो गई। परिजन ने पुलिस को बुलाया लिया। पुलिस बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करनैलगंज ले गई। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने प्रमोद को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामला करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र का है। अब जानिए पूरा मामला… हटही गांव निवासी प्रमोद कुमार गौतम (35) के तीन बच्चे हैं। दो बेटे 5 साल का कैरफ और 2 साल का करन है। वहीं एक बेटी महक (6) है। प्रमोद कुमार की मां रमा देवी के मुताबिक, गुरुवार रात करीब 9 बजे उनका बेटा प्रमोद नशे में बाजार से मुर्गा खरीदकर घर आया था। उसने अपनी पत्नी लक्ष्मी से मुर्गा बनाने को कहा, लेकिन लक्ष्मी ने मना कर दिया। मां रमा देवी और पिता रामफेर ने भी इतनी रात में मुर्गा बनाने से मना किया। इस बात को लेकर प्रमोद नाराज हो गया और पत्नी लक्ष्मी के साथ पीटने लगा। बचाने पहुंचे माता-पिता से भी मारपीट रमा देवी ने बताया, जब वह और उनके पति रामफेर बहू लक्ष्मी को बचाने पहुंचे तो प्रमोद ने उनके साथ भी मारपीट की। इसके बाद रमा देवी गांव में लोगों को बुलाने चली गईं। इसी दौरान लक्ष्मी मारपीट से बचने के लिए कहीं छिप गई। बच्चों से मारपीट का आरोप दादी ने बताया- गुस्से में प्रमोद ने अपने तीनों बच्चों के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि डंडे की पिटाई से महक गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीणों ने डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया घटना की जानकारी मिलते ही एडिशनल एसपी पश्चिमी नितेश सिंह और सीओ करनैलगंज आनंद राय ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर भी मामले की जानकारी ली। पुलिस ने आरोपी पिता प्रमोद कुमार गौतम को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस बोली- पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होगी मौत की वजह करनैलगंज कोतवाल नरेंद्र प्रताप राय ने बताया- आरोपी प्रमोद का पत्नी से मुर्गा बनाने को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद पत्नी, माता-पिता और बच्चों के साथ मारपीट की। दादी ने बेटे पर पोती को मार डालने का आरोप लगाया है महक के शरीर पर चोट के कोई स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आरोपी प्रमोद को लेकर पूछताछ की जा रही है। ————————– यह खबर भी पढ़ें… करोड़पति कारोबारी हत्याकांड- बहू के बाद अब बेटा गिरफ्तार, नौकर बोला- बहू नहीं, बेटे ने दी थी सुपारी कानपुर में करोड़पति दवा कारोबारी विनीत मिनोचा (63) हत्याकांड में नया मोड आ गया। बहू शालू (32) के बाद पुलिस ने बेटे सुब्रत (35) को भी बुधवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सुब्रत की गिरफ्तारी हत्यारोपी नौकर विशाल के बयान पर की। पढ़ें पूरी खबर…
Source link
मुर्गे की सब्जी न बनने पर मासूम को मार डाला:डंडे से पीटा, मना करने पर पत्नी से भी मारपीट; भागकर बचाई जान