![]()
यूपी सरकार ने सोमवार देर रात 34 IAS अफसरों के ट्रांसफर कर दिए। मुरादाबाद, कुशीनगर, कानपुर समेत 14 जिलों के डीएम बदले गए हैं। इनमें 5 IAS को फिर से जिला मिला है, जबकि 9 जिलाधिकारियों को हटाकर शासन में लगाया गया है। सरकार ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिलों में जिलाधिकारी तैनात किए हैं, अब यही जिलाधिकारी विधानसभा चुनाव कराएंगे। मुरादाबाद में करीब साढ़े 4 महीने डीएम रहे डॉ. राजेंद्र पेंसिया को कारागार प्रशासन एवं सुधार विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है। माफिया मुख्तार अंसारी का किला ध्वस्त करने वाले IAS मंगला प्रसाद सिंह को उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल्स संघ का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। वह बलिया के जिलाधिकारी थे। पहले जिन जिलों के DM बदले, उनकी लिस्ट देखिए… अब 20 और IAS के ट्रांसफर की लिस्ट देखिए… ये जिलाधिकारी हटाए गए सीएम योगी इनकी कार्यशैली से थे नाराज सूत्रों के मुताबिक, इन जिलाधिकारियों की कार्यशैली से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शासन के वरिष्ठ अधिकारी संतुष्ट नहीं थे। माना जा रहा था कि विधानसभा चुनाव के दौरान इन अधिकारियों पर जिम्मेदारी छोड़ने से पार्टी और सरकार को नुकसान हो सकता है। इसी वजह से बड़े स्तर पर जिलाधिकारियों के तबादले किए गए हैं। अब चर्चित IAS को जानिए… साढ़े चार महीने में हटाए गए राजेंद्र पैंसिया संभल मस्जिद प्रकरण में सुर्खियों में आए जिलाधिकारी राजेंद्र पैंसिया को सरकार का करीबी माना जा रहा था। पैंसिया संभल में करीब 23 महीने जिलाधिकारी रहे। 5 मई को उनका तबादला मुरादाबाद के जिलाधिकारी पद पर किया गया था। लेकिन मुरादाबाद से महज चार महीने 15 दिन की अवधि में ही उन्हें हटा दिया गया। शासन में भी उन्हें कारागार जैसे साइड लाइन माने जाने वाले विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है। इन 5 IAS अफसरों को फिर जिला मिला इन 9 अफसरों को फील्ड में तैनाती मिली जसजीत कौर बनीं यूपी इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन की एमडी जसजीत कौर को बिजनौर डीएम पद से हटाकर उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। बिजनौर डीएम रहते उनके खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने जमानती वारंट जारी किया था। मामला कोर्ट के आदेश के बावजूद जाति संबंधी आवेदन पर फैसला नहीं लेने से जुड़ा था। जसजीत कौर 2012 बैच की यूपी कैडर IAS अधिकारी हैं। वह शामली और सुल्तानपुर की डीएम रह चुकी हैं। इसके अलावा मेरठ में अपर आयुक्त भी रहीं। पांच साल बाद भाटिया की यीडा से विदाई यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के एसीईओ शैलेंद्र भाटिया की करीब पांच साल बाद यीडा से विदाई हो गई है। भाटिया पीसीएस अधिकारी के तौर पर यीडा में तैनात हुए थे। जून 2024 से दिसंबर 2025 तक वे यीडा में ओएसडी रहे। इसके बाद उन्हें एसीईओ की जिम्मेदारी दी गई थी। अब उन्हें उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (यूपीडा) का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) बनाया गया है। उनके पास करीब छह नए एक्सप्रेसवे परियोजनाओं को धरातल पर उतारने की जिम्मेदारी होगी। इन परियोजनाओं से जुड़े 50 हजार करोड़ रुपए से अधिक के टेंडर भी उनकी देखरेख में होंगे। सहारनपुर के एडीएम मिर्जापुर के सीडीओ बने ज्ञानेंद्र सिंह बने बलिया के नए DM, ईंधन बचत की मुहिम को लेकर चर्चा में रहे ज्ञानेंद्र सिंह को पीलीभीत के जिलाधिकारी पद से हटाकर बलिया का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। ज्ञानेंद्र सिंह पीलीभीत के DM रहते ईंधन बचत की मुहिम को लेकर चर्चा में आए थे। ईरान-इजरायल और अमेरिका के बीच तनाव के दौरान ईंधन बचाने की अपील की जा रही थी। इसी बीच उन्होंने भी पहल की। उन्होंने सबसे पहले अपनी सुरक्षा में लगा एस्कॉर्ट वाहन हटवा दिया था। इसके अलावा ऑफिसर्स कॉलोनी में रहने वाले अधिकारियों को कलेक्ट्रेट तक पैदल आने के निर्देश दिए थे।यह कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से की गई ईंधन बचाने की अपील के बाद उठाया गया था। ————————- ये खबर भी पढ़ें योगी बोले-हनुमान भक्त बाबर की औलादों को जवाब देंगे:नितिन नवीन ने CM की तारीफ की, कहा- यूपी को उत्तम प्रदेश बनाया मेरठ में सीएम योगी ने सोमवार को कहा- सपा और कांग्रेस ने प्रदेश को परिवारवाद और जातिवाद की बीमारी दी है। सपा को सनातन का बैर है। राम का नाम लेने से उन्हें उतनी ही चिढ़ होती थी, जितनी बाबर को थी। इसलिए आपको ही सब तय करना है। बाबर के अनुयायियों का जवाब केवल बजरंगबली ही दे सकते हैं। हनुमान भक्त ही ये काम कर सकते हैं। पढ़िए पूरी खबर
Source link
यूपी में 34 IAS के तबादले, 14 DM बदले:मुख्तार का किला ध्वस्त करने वाले मंगला प्रसाद साइडलाइन; महेंद्र सिंह तंवर जिलाधिकारी कानपुर बने