![]()
नेहरू हाल में समाजवादी पार्टी के नेता और सांसद धर्मेंद्र यादव ने पूर्व सांसद स्व. ईशदत्त यादव की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर धर्मेंद्र यादव ने कहा कि स्व. ईशदत्त यादव ने जीवनभर शोषित, वंचित, पीड़ित, दलित, पिछड़े, किसान और मजदूर वर्ग की आवाज उठाई। उन्होंने सामाजिक न्याय और अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष किया। धर्मेंद्र यादव ने कहा कि ईशदत्त यादव के विचार और सामाजिक समरसता के लिए किए गए प्रयास हमेशा जनसेवा के मार्ग पर प्रेरणा देते रहेंगे। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और अन्य लोग मौजूद रहे।
Source link
नेहरू हाल में पुण्यतिथि आयोजित:धर्मेंद्र यादव बोले- स्व. ईशदत्त यादव ने वंचित शोषित समाज हित किया संघर्ष