मऊ से जोधपुर के लिए 9 फेरे लगाएगी त्योहार स्पेशल:जोधपुर के बीच 9 फेरे लगाएगी, कई शहरों के यात्रियों को मिलेगी सीधी सुविधा


त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने मऊ और आसपास के यात्रियों के लिए अतिरिक्त ट्रेन चलाने का फैसला किया है। 04823/04824 जोधपुर-मऊ-जोधपुर साप्ताहिक त्योहार स्पेशल ट्रेन कुल 9 फेरों के लिए चलेगी। इससे मऊ के साथ रास्ते में पड़ने वाले कई शहरों के यात्रियों को राजस्थान और उत्तर प्रदेश के बीच आने-जाने की अतिरिक्त सुविधा मिलेगी। 04823 जोधपुर-मऊ साप्ताहिक त्योहार स्पेशल ट्रेन 4 अक्टूबर से 29 नवंबर 2026 तक हर रविवार चलेगी। जोधपुर से ट्रेन शाम 5 बजे रवाना होगी। रास्ते में पीपाड़ रोड, गोटन, मेड़ता रोड, रेन, डेगाना, मकराना, कुचामन सिटी, नावा सिटी, फुलेरा और जयपुर स्टेशन पर ठहरेगी। इसके बाद ट्रेन बांदीकुई, भरतपुर, मथुरा, हाथरस सिटी, कासगंज, फर्रुखाबाद, कन्नौज और कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। आगे ऐशबाग, बादशाहनगर, अयोध्या कैंट, अयोध्या धाम, शाहगंज, खोरासन रोड, आजमगढ़ और मुहम्मदाबाद होते हुए अगले दिन रात 11:40 बजे मऊ पहुंचेगी। मंगलवार को मऊ से होगी वापसी वापसी में 04824 मऊ-जोधपुर साप्ताहिक त्योहार स्पेशल ट्रेन 6 अक्टूबर से 1 दिसंबर 2026 तक हर मंगलवार चलेगी। मऊ से ट्रेन सुबह 4 बजे रवाना होगी। मुहम्मदाबाद, आजमगढ़, खोरासन रोड, शाहगंज, अयोध्या धाम, अयोध्या कैंट, बादशाहनगर और ऐशबाग होते हुए ट्रेन कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। इसके बाद कन्नौज, फर्रुखाबाद, कासगंज, हाथरस सिटी, मथुरा, भरतपुर और जयपुर के रास्ते अगले दिन सुबह 8:40 बजे जोधपुर पहुंचेगी। 20 कोच की होगी ट्रेन रेलवे के मुताबिक, त्योहार स्पेशल ट्रेन में कुल 20 कोच लगाए जाएंगे। इनमें 2 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 4 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 8 शयनयान श्रेणी, 4 सामान्य द्वितीय श्रेणी और 2 एसएलआर/डी कोच शामिल हैं। इस ट्रेन के संचालन से अलग-अलग श्रेणी में सफर करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सीटें उपलब्ध होंगी। खासकर त्योहार के समय मऊ और आसपास के क्षेत्रों से राजस्थान जाने वाले यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा। बढ़ती भीड़ में यात्रियों को मिलेगी राहत रेलवे के अनुसार त्योहारों के दौरान यात्रियों की संख्या बढ़ने की संभावना को देखते हुए यह विशेष ट्रेन चलाई जा रही है। जोधपुर और मऊ के बीच चलने वाली ट्रेन से रास्ते में पड़ने वाले उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई प्रमुख शहरों के यात्रियों को भी अतिरिक्त आवागमन सुविधा मिलेगी। इससे नियमित ट्रेनों पर यात्रियों का दबाव कम करने में मदद मिलेगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *