Oracle 30K Layoffs Global | India 12K Jobs Cut; Non-Essential Roles Axed

  • Hindi News
  • Business
  • Oracle 30K Layoffs Global | India 12K Jobs Cut; Non Essential Roles Axed

नई दिल्ली5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अमेरिकी आईटी कंपनी ओरेकल ने करीब 30 हजार कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। छंटनी में अकेले भारत के 12 हजार कर्मचारी शामिल है। कंपनी अगले एक महीने के भीतर छंटनी का दूसरा दौर भी शुरू कर सकती है।

कंपनी बोली गैर-जरूरी पदों को खत्म किया

ओरेकल ने प्रभावित कर्मचारियों को भेजे ईमेल में कहा कि ऑपरेशंस को स्ट्रीमलाइन करने के लिए यह फैसला लिया है। इन बदलावों की वजह से कर्मचारी जिस पद पर काम कर रहे हैं, वह अब कंपनी के लिए ‘रिडंडेंट’ (गैर-जरूरी) हो गया है।

  • भारत में करीब 12,000 कर्मचारी अपनी नौकरी खो चुके हैं।
  • कंपनी ने भारत में अपनी करीब 40% वर्कफोर्स कम कर दी है।

16 घंटे की शिफ्ट का विरोध करने पर निकाला

ओरेकल के एक पूर्व कर्मचारी मेरुगु श्रीधर ने दावा किया कि उन्हें सितंबर में ही नौकरी से निकाल दिया गया था। श्रीधर के मुताबिक, उन्होंने भारत में कंपनी के 16 घंटे के वर्क शिफ्ट कल्चर का विरोध किया था, जिसकी सजा उन्हें दी गई।

उन्होंने यह भी बताया कि अमेरिका में काम कर रहे भारतीय मूल के कर्मचारी इससे सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं, क्योंकि वहां के स्थानीय कानून अपने नागरिकों की छंटनी को लेकर काफी सख्त हैं।

15 दिन की सैलरी और 2 महीने का टॉप-अप, लेकिन एक शर्त

कंपनी ने प्रभावित कर्मचारियों के लिए सेवरेंस पैकेज का ऐलान किया है, लेकिन यह उन्हीं को मिलेगा जो बिना किसी विवाद के खुद इस्तीफा देंगे। पैकेज की शर्तें इस प्रकार हैं:

  • भारत में एक साल सर्विस पूरी करने वाले हर कर्मचारी को 15 दिन की सैलरी मिलेगी।
  • टर्मिनेशन डेट तक का एक महीने का अनपेड वेतन और लीव एनकैशमेंट।
  • एक महीने का नोटिस पीरियड पे और एलिजिबिलिटी के आधार पर ग्रेच्युटी।
  • कंपनी ने 2 महीने की सैलरी ‘टॉप-अप’ के तौर पर देने का भी ऑफर दिया है।

फिलहाल चुप्पी साधे है ओरेकल

इतने बड़े पैमाने पर हुई छंटनी और अगले राउंड की खबरों पर जब ओरेकल से आधिकारिक प्रतिक्रिया मांगी गई, तो कंपनी ने इस पर कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। कंपनी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.