मथुरा में युवक की गोली मारकर हत्या:पत्नी के प्रेमी पर लगा आरोप, वारदात के बाद फरार हत्यारे की तलाश में जुटी पुलिस


मथुरा के थाना नौहझील क्षेत्र में चल रहे दंगल को देख कर लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। भीड़ के बीच हुई इस वारदात से मौके पर दहशत फैल गई। गोली मारने का आरोप युवक की प्रेमिका के पति पर लगा। वारदात की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी। मुंडेलिया गांव में हुई वारदात रविवार की देर शाम मुंडेलिया गांव निवासी अवनीश उर्फ रवनी गांव में चल रहे मेले में आयोजित दंगल को देखने पहुंचा। दंगल खत्म होने के समय यहां उसका सतेंद्र पुत्र जहान सिंह से पुरानी रंजिश को लेकर झगड़ा हो गया। इसी दौरान सत्येंद्र ने अवैध हथियार से फायरिंग शुरू कर दी। रवनी ने मौके से भागकर जान बचाने का प्रयास किया। लेकिन सतेंद्र उसके पीछे लग गया। बाइक से बचकर भागने का प्रयास कर रहे अवनीश को सत्येंद्र ने 3 गोली मार दी। मौके पर ही हो गई मौत सत्येंद्र ने अवनी के 3 गोली मारी। जिसमें से 2 छाती पर और एक उसके चेहरे पर लगी। 3 गोली लगने से अवनीश की मौके पर मौत हो गई। मेला में फायरिंग होने से वहां मौजूद भीड़ में भगदड़ मच गई। महिलाएं,बच्चे घरों की तरफ दौड़ पड़े। इस दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद थाना नौहझील पुलिस मौके पर पहुंच गई। जहां बाइक के पास ही अवनीश का शव पड़ा हुआ था। 4 साल पहले आरोपी की पत्नी को भगा ले गया था मृतक सत्येंद्र की पत्नी को 4 साल पहले अवनीश भगा कर अपने साथ ले गया। जिसके बाद से वह अवनीश के पास ही रह रही थी। सत्येंद्र ने पत्नी को वापस पाने के लिए प्रयास किए,गांव में सामाजिक पंचायत हुई। लेकिन दोनों पक्षों के बीच सहमति नहीं बनी। अवनीश की इस हरकत के खिलाफ सत्येंद्र ने स्थानीय पुलिस से भी शिकायत की,लेकिन पुलिस के ढुलमुल रवैये की वजह से कोई नतीजा नहीं निकला। 4 साल से पत्नी को वापस लाने के लिए किए गए प्रयास जब सफल नहीं हुए तो सतेंद्र ने रविवार की शाम को अवनीश की गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। जांच में जुटी पुलिस वारदात से मेला में अफरा तफरी मच गई। अवनीश के भाई सतपाल ने इस वारदात के लिए सत्येंद्र को जिम्मेदार बताया। सीओ मांट अमरनाथ यादव ने बताया कि युवक अवनीश की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से भाग गया उसकी तलाश की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकद्दमा दर्ज कर मामले में वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *