यूपी के 6 जिलों में बारिश का अलर्ट:गोंडा के 10 गांव अभी भी बाढ़ की चपेट में, प्रदेश में अबतक 5 फीसदी कम बरसात


यूपी में अब धीरे-धीरे मानसून कमजोर हो रहा है। मौसम विभाग ने आज यानी रविवार को 6 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, पिछले 24 घंटे में लखनऊ, कानपुर, बरेली, बहराइच और झांसी समेत 10 शहरों में तेज बारिश हुई। कानपुर में दोपहर 2 बजे दिन में अंधेरा छा गया। इसके बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई। मौसम विभाग के मुताबिक, 22 सितंबर से बारिश का सिलसिला लगभग थम जाएगा। इसके बाद मौसम साफ रहेगा। इधर, बारिश से उफनाई नदियों का जलस्तर अब घटने लगा है। गोंडा में घाघरा नदी का पानी कम होने से 25 गांवों से बाढ़ का पानी उतर गया है, जबकि 10 गांव अब भी बाढ़ की चपेट में हैं। कटान के कारण 20 बीघा खेती वाली जमीन नदी में समा गई। मऊ में 2 दिन में 5 बीघा जमीन सरयू में समा चुकी है। काशी में गंगा का जलस्तर घटने से घाटों की सीढ़ियों से पानी उतर गया है। वहीं IMD लखनऊ के अनुसान, प्रदेश में 1 जून से अबतक 5 फीसदी कम बारिश रिकॉर्ड की गई है। बारिश-बाढ़ की तस्वीरें देखिए… लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया- हिमाचल प्रदेश के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ बना है। यह अरब सागर से नमी वाली हवा खींचकर यूपी की तरफ बढ़ा रहा है। इसका सबसे ज्यादा असर पूर्वांचल के जिलों में दिख रहा है, इसलिए वहां हल्की-फुल्की बारिश हो रही है। हालांकि, पश्चिमी और मध्य यूपी में बारिश धीरे-धीरे कम और कमजोर होने लगी है। आज कहां-कहां बारिश का अलर्ट? देखिए- यूपी में बारिश-बाढ़ के अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *