संभल की महिला की सांप काटने से मौत:पांच बच्चों के सिर से उठा मां का साया, नोएडा में झोपड़पट्टी में सोते समय काटा


संभल जिले के बहजोई थाना क्षेत्र की रहने वाली 45 वर्षीय महिला की नोएडा में सांप के काटने से मौत हो गई। वह अपने पति के साथ नोएडा के बहनौता गांव की झोपड़पट्टी में रह रही थी। मंगलवार रात सांप के काटने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए, लेकिन इलाज के दौरान गुरुवार-शुक्रवार की आधी रात करीब 12:30 बजे उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान शाहजहां (45) पत्नी इरशाद के रूप में हुई है। वह चंदौसी तहसील के बहजोई थाना क्षेत्र के पुरा गांव की रहने वाली थी। पति इरशाद नोएडा में मजदूरी कर परिवार का गुजारा करते हैं। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजन बाद में शाहजहां का शव संभल कोतवाली क्षेत्र के चंदौसी रोड स्थित हसीना बेगम हॉस्पिटल से लेकर गांव पहुंचे। परिवार ने बिना पुलिस कार्रवाई के शव को घर ले लिया। शाहजहां के बच्चों दानिश (17), मुनीष (15), राबिया (14) और सादिया (12) समेत परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। उनकी बड़ी बेटी मुस्कान (22) की शादी हो चुकी है। रात में सांप के काटने के बाद बिगड़ी तबीयत पति इरशाद के मुताबिक, मंगलवार रात करीब 9 बजे शाहजहां को एक काले सांप ने काट लिया था। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिवार ने उसे तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज शुरू किया गया। हालांकि, उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। गंभीर हालत को देखते हुए परिवार शाहजहां को संभल के चंदौसी रोड स्थित हसीना बेगम हॉस्पिटल ले आया। यहां भी उसका करीब दो दिन तक इलाज चला। आधी रात अस्पताल में हुई मौत परिजनों के मुताबिक शाहजहां की हालत लगातार गंभीर बनी रही। गुरुवार-शुक्रवार की आधी रात करीब 12:30 बजे उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिवार के लोग शव को लेकर पुरा गांव पहुंचे। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार करने का फैसला किया। चार बच्चों समेत परिवार का रो-रोकर बुरा हाल शाहजहां की मौत के बाद उनके बच्चों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। दानिश, मुनीष, राबिया और सादिया समेत परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। उनकी सबसे बड़ी बेटी मुस्कान की शादी हो चुकी है। पति इरशाद ने बताया कि शुक्रवार दोपहर जुमे की नमाज के बाद गांव के कब्रिस्तान में शाहजहां को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। परिवार की इस घटना से गांव में भी शोक का माहौल है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *