पशुओं की रखवाली कर रहे बुजुर्ग की धारदार-हथियार से हत्या:बरामदे में सोते समय वारदात; तिर्वा में फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड ने जुटाए साक्ष्य


कन्नौज के तिर्वा कोतवाली के बेहरिन गांव में गुरुवार रात पशुओं की रखवाली कर रहे 62 वर्षीय बुजुर्ग की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। वह घर के बाहर दूसरे मकान के बरामदे में सो रहे थे। रात में किसी अज्ञात हमलावर ने उनके गले पर धारदार हथियार से वार किया और मौके से फरार हो गया। शुक्रवार सुबह परिवार के लोगों ने प्रवेश दुबे को खून से लथपथ मृत देखा तो घटना की जानकारी पुलिस को दी। हत्या की खबर फैलते ही गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर तिर्वा कोतवाली पुलिस के साथ एसपी विनोद कुमार और सीओ कुलवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। एसपी के निर्देश पर फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड को भी मौके पर बुलाया गया। दोनों टीमों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने शुरू किए। पुलिस फिलहाल हत्या के कारण और हमलावर की पहचान के संबंध में जानकारी जुटा रही है। पशुओं की रखवाली के लिए बरामदे में सोते थे बुजुर्ग प्रवेश दुबे पुत्र रूपलाल गांव में अपने घर के बाहर दूसरे मकान के बरामदे में पशुओं की देखभाल के लिए लेटे थे। गुरुवार रात वह वहीं सो रहे थे। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। सुबह परिवार के लोगों ने जब उन्हें देखा तो वह मृत अवस्था में मिले। घटना की जानकारी होते ही परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। बुजुर्ग की हत्या की जानकारी मिलते ही तिर्वा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी विनोद कुमार और सीओ कुलवीर सिंह ने भी पुलिस बल के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने परिवार के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली। इसके बाद एसपी के निर्देश पर फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड को बुलाया गया। टीमों ने घटनास्थल के आसपास जांच कर जरूरी साक्ष्य जुटाए। हत्यारे की तलाश में जुटी पुलिस हत्या के बाद से आरोपी मौके से फरार है। पुलिस घटना के कारणों और हमलावर की पहचान का पता लगाने में जुटी है। गांव में घटना के बाद से दहशत का माहौल है, जबकि परिवार में मातम पसरा हुआ है। तिर्वा कोतवाल संजय कुमार शुक्ला ने बताया कि मामले की जांच जारी है। वहीं, सीओ कुलवीर सिंह से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका सरकारी फोन बंद मिला।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *