मोदी के जन्मदिन पर वृद्धाश्रम में बांटी मिठाई और फल:भाजपाइयों ने केक काटा, मंदिरों में दीपोत्सव और हनुमान चालीसा पाठ होगा


प्रतापगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को मनाया। इस अवसर पर उनके सेवा और सुशासन के 25 वर्ष भी पूरे हुए। जिले में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिसकी शुरुआत वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को फल और मिठाई खिलाकर की गई। वृद्धाश्रम में हुए कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अंशुमान सिंह, सदर विधायक राजेंद्र मौर्य और भाजपा महामंत्री राजेश सिंह समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यकर्ताओं ने केक काटकर प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया और बुजुर्गों को फल व रसमलाई बांटी।
सदर विधायक राजेंद्र मौर्य ने बताया कि जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में वृद्धाश्रम में फल और रसमलाई बांटी गई। इसके बाद पूरे जिले में विश्वकर्मा शोभायात्रा निकाली जा रही है। अस्पतालों में मरीजों को फल बांटे जाएंगे। शाम को मंदिरों में दीपोत्सव और हनुमान चालीसा पाठ का कार्यक्रम होगा। कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के लंबे जीवन के लिए प्रार्थना करेंगे।
उन्होंने यह भी बताया कि युवा मोर्चा वाराणसी से प्रधानमंत्री की जन्मस्थली वडनगर, गुजरात तक बाइक यात्रा भी निकाल रहा है। इसके अलावा महीने भर तक अलग-अलग कार्यक्रम चलते रहेंगे। विधायक ने कहा कि कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में विकसित भारत का सपना पूरा करने और आने वाली पीढ़ी में राष्ट्र निर्माण की भावना मजबूत करने का प्रयास कर रहे हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *