![]()
अमेठी में बाजार शुकुल थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर आज दोपहर करीब 1:30 बजे एक शव वाहन में अचानक आग लग गई। वाहन लखनऊ से गाजीपुर जा रहा था। आग लगते ही वाहन में मौजूद चार लोगों ने शव को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया। हादसे में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। किलोमीटर 70.5 पर वाहन में उठा धुआं पुलिस के अनुसार, एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 70.5 पर शव वाहन में आग लगने की सूचना मिली थी। वाहन में अचानक धुआं उठने लगा और कुछ ही देर में आग फैल गई। चालक ने वाहन को सड़क किनारे रोक दिया, जिसके बाद उसमें सवार चार लोगों ने शव को बाहर निकाल लिया। पुलिस और फायर ब्रिगेड ने बुझाई आग सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की टीम के साथ मिलकर आग बुझाई गई। समय रहते आग पर काबू पा लेने से एक्सप्रेसवे पर दूसरे वाहनों को किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ। शव को दूसरे वाहन से भेजा गया पुलिस ने शव को सुरक्षित दूसरे वाहन से गाजीपुर भेजने का इंतजाम किया। आग बुझने के बाद एक्सप्रेसवे पर यातायात सामान्य हो गया। शव वाहन का नंबर UP32QN0365 बताया गया है। आग लगने की वजह की जांच जारी फिलहाल आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, वाहन में अचानक धुआं उठने के बाद आग फैल गई थी।
Source link
अमेठी में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शव वाहन में लगी आग:समय रहते बाहर निकाली बॉडी, पुलिस-फायर ब्रिगेड ने बुझाई आग