![]()
जालौन में मंगलवार शाम घर से लापता हुईं 17 और 16 वर्षीय दो नाबालिगों को पुलिस ने महज डेढ़ घंटे में सकुशल बरामद कर लिया। मिशन शक्ति टीम ने सर्विलांस की मदद से दोनों की लोकेशन ट्रेस की और डकोर थाना क्षेत्र के चिल्ली के पास से रात करीब 9 बजे उन्हें बरामद कर लिया। दोनों को काउंसलिंग के बाद आवश्यक कार्रवाई पूरी कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। मामला कोटरा थाना क्षेत्र का है। शाम 6 बजे घर से हुई थीं लापता कोटरा थाना प्रभारी विमलेश कुमार के मुताबिक, कस्बा कोटरा निवासी साहिल पुत्र इद्रीश ने मंगलवार 15 सितंबर को शाम करीब 7:30 बजे पुलिस को सूचना दी कि उसकी दोनों नाबालिग भांजियां शाम करीब 6 बजे घर से लापता हो गई हैं। परिजनों ने बताया कि घर से उनकी नानी रिहाना का मोबाइल फोन भी गायब है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जनपदीय सर्विलांस टीम की मदद से मोबाइल की लोकेशन हासिल की। इसके आधार पर दोनों के मूवमेंट को ट्रैक किया गया। दो पुलिस टीमें तलाश में भेजीं लोकेशन मिलने के बाद कोटरा थाने की मिशन शक्ति टीम में तैनात पुलिसकर्मियों और महिला पुलिसकर्मियों की दो टीमें तत्काल रवाना की गईं। पुलिस ने लोकेशन के आधार पर तलाश करते हुए करीब रात 9 बजे दोनों नाबालिगों को डकोर थाना क्षेत्र के चिल्ली के पास से सकुशल बरामद कर लिया। काउंसलिंग के बाद परिजनों को सौंपा बरामदगी के बाद मिशन शक्ति टीम ने दोनों नाबालिगों की काउंसलिंग की। आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद उन्हें सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। परिजनों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।
Source link
जालौन में घर से लापता हुईं दो नाबालिग:जालौन में घर से नानी का मोबाइल भी ले गई थीं, डेढ़ घंटे में पुलिस ने खोजा