EO पर हमले के विरोध में हड़ताल पर सफाईकर्मी:महोबा में 13 वार्डों में सफाई व्यवस्था ठप, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग


महोबा में सोमवार शाम सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा रोकने पहुंचे नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी (EO) पर हमले के विरोध में मंगलवार शाम 5 बजे सफाई कर्मचारी सड़क पर उतर आए। कर्मचारियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी और सुरक्षा की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। सफाई कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से कुलपहाड़ के 13 वार्डों में सफाई व्यवस्था ठप हो गई। मामला कुलपहाड़ थाना क्षेत्र का है। EO पर लाठी-डंडों से हमला नगर पंचायत के EO संजीव कुमार टीम के साथ झांसी-मिर्जापुर हाईवे से लगी सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण रोकने पहुंचे थे। आरोप है कि इस दौरान भूमाफियाओं ने उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में EO गंभीर रूप से घायल हुए। घटना के बाद नगर निकाय कर्मचारियों में नाराजगी फैल गई। कुलपहाड़ के साथ जिलेभर में प्रदर्शन हमले के विरोध में कुलपहाड़ के सफाई कर्मचारियों ने काम बंद कर दिया। महोबा, चरखारी, कबरई और खरेला की नगर पालिका व नगर पंचायतों के सफाई कर्मचारी भी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन में शामिल हुए। इससे कई निकायों में सफाई व्यवस्था प्रभावित हुई। तहसील के बाद कोतवाली पहुंचे कर्मचारी प्रदर्शनकारी पहले कुलपहाड़ तहसील पहुंचे और नारेबाजी की। उन्होंने एसडीएम और सीओ को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। इसके बाद कर्मचारी कोतवाली पहुंचे और आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग रखी। अध्यक्ष और सभासद भी पहुंचे प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर नगर पंचायत अध्यक्ष वैभव अरजरिया और सभी सभासद भी कोतवाली पहुंचे। अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि हमला करने वाले आरोपी हिस्ट्रीशीटर हैं और सरकारी जमीनों पर कब्जा करना उनका काम बन चुका है। सभासद प्रवीण सुललेरे ने आरोप लगाया कि आरोपियों के परिजनों ने उन्हें और नगर पंचायत अध्यक्ष को थाने के पास ही जान से मारने की धमकी दी है। दो दिन का दिया अल्टीमेटम कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष हरिवंश ने कहा- जब बड़े अधिकारी ही सुरक्षित नहीं हैं तो छोटे कर्मचारियों की सुरक्षा पर भी सवाल है। कर्मचारियों ने प्रशासन को दो दिन का अल्टीमेटम दिया है। उनका कहना है कि जब तक सभी आरोपी गिरफ्तार नहीं होते, हड़ताल और कार्य बहिष्कार जारी रहेगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *