![]()
शामली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक सेवा संकल्प अभियान चलेगा। इस अभियान का मकसद पीएम मोदी के 25 साल के सेवाकाल की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाना है। साथ ही नागरिकों को विकसित भारत-2047 के राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ना भी है। अभियान की तैयारियों के लिए सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में एक बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी आलोक यादव ने की। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा की। डीएम ने निर्देश दिए कि सभी कार्यक्रम तय समय और गाइडलाइन के हिसाब से आयोजित किए जाएं। इस अभियान का मुख्य मकसद 25 साल की लगातार जनसेवा का सम्मान करना है। इसमें सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण पर जोर रहेगा। केंद्र सरकार के 12 साल और प्रदेश सरकार के 10 साल में हुए विकास कार्य और जन कल्याणकारी योजनाओं से आए बदलाव लोगों तक पहुंचाए जाएंगे। युवा, महिला, किसान और वंचित वर्ग को आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने के संकल्प से जोड़ने पर भी ध्यान दिया जाएगा। डीएम ने बताया कि 17 सितंबर को सेवा दिवस के तौर पर मनाया जाएगा। इस दिन अस्पतालों में फल बांटे जाएंगे और रक्तदान शिविर लगेंगे। विश्वकर्मा जयंती पर टूल किट भी बांटी जाएंगी। शाम 7 बजे केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से फायदा पाने वाले परिवार और आम लोग अपने घरों और दुकानों पर दीये जलाएंगे। साल 2014 के बाद केंद्र सरकार और 2017 के बाद केंद्र व प्रदेश सरकार ने कई बड़े विकास कार्य कराए हैं। इनमें एक्सप्रेसवे, शिक्षण संस्थान, चिकित्सा संस्थान, कार्यालय, तीर्थ स्थल, आवास और शहरी निकायों व पंचायतों के निर्माण कार्य शामिल हैं। इन सभी जगहों पर भी दीये जलाए जाएंगे।
Source link
पीएम मोदी के जन्मदिन पर शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान:17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा, डीएम ने तैयारियों की समीक्षा की