काउंसलिंग से सुलझे 11 पारिवारिक विवाद:मनमुटाव खत्म होने पर खुशी-खुशी घर लौटे जोड़े


सिद्धार्थनगर में पति-पत्नी के बीच चल रहे विवादों को बातचीत से सुलझाने की कोशिश कामयाब रही। रविवार को महिला थाना परिसर में हुई काउंसलिंग में 11 परिवारों के विवादों पर सुनवाई हुई। दोनों पक्षों की बात सुनने और आपसी बातचीत के बाद सभी जोड़ों के बीच चल रहे मनमुटाव दूर हुए। इसके बाद सभी साथ रहने पर राजी हुए और खुशी-खुशी अपने घर लौट गए। काउंसलिंग के दौरान बाजरा भारी निवासी अनीता पत्नी अवधेश चौहान, सूर्य कुड़ियां निवासी छाया पत्नी बृजेश कुमार, सिद्धार्थनगर निवासी राजिया पत्नी हाफिजुल्लाह, मदनपुर निवासी बंदना पत्नी धर्मेंद्र, हल्लौर निवासी गजल फातिमा पत्नी मेराज अब्बास, बनौला निवासी सुशीला पत्नी बृजेश, कुशलपुर निवासी रीमा पत्नी राजकुमार, महुआ टोला छिछौरी निवासी शहजादी पत्नी रियाज, सनई निवासी रजनी पत्नी दीपक, असनहरा निवासी खुशबू पत्नी दीपक मौर्य और पटना निवासी शहीदुननिशा पत्नी नफीस के पारिवारिक विवादों पर दोनों पक्षों से बातचीत की गई। प्रक्रिया के तहत 11 मामलों का हल निकला बातचीत के दौरान दोनों पक्षों की समस्याएं सुनी गईं। विवाद की वजह समझने के बाद आपसी सहमति बनाने की कोशिश की गई। समझाइश के बाद सभी 11 जोड़ों ने पुराने मतभेद खत्म कर साथ रहने पर सहमति जताई। इसके बाद उन्हें एक साथ घर भेज दिया गया। महिला थाना परिसर में पारिवारिक विवादों से जुड़े मामलों में काउंसलिंग के जरिए समझौता कराने का काम जारी है। बातचीत के माध्यम से पति-पत्नी के बीच पैदा हुए मतभेद खत्म कर परिवारों को टूटने से बचाया जा रहा है। रविवार को हुई काउंसलिंग में भी इसी प्रक्रिया के तहत 11 मामलों का हल निकला।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *