![]()
गोरखपु में सड़क चौड़ीकरण, बिजली की लाइनों की शिफ्टिंग और मेंटेनेंस के कामों के चलते शनिवार यानी को कई इलाकों में बिजली कटौती की जाएगी। राप्तीनगर, फर्टिलाइजर, शाहपुर और एफसीआई उपकेंद्रों से जुड़े दर्जनों मोहल्लों में 4 से 5 घंटे तक बिजली सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी। बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं को सलाह दी है कि वे पानी भरने और इनवर्टर चार्ज करने जैसे जरूरी काम सुबह 11 बजे से पहले ही निपटा लें। राप्तीनगर उपकेंद्र के 11केवी फेज-3 और 11केवी कृष्णा नगर फीडर, फर्टिलाइजर उपकेंद्र के 11केवी नगर निकाय फीडर तथा शाहपुर उपकेंद्र के 11केवी असुरन फीडर से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 11:00 बजे से दोपहर 4:00 बजे तक पूरे 5 घंटे बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। इसके अलावा 33/11 केवी एफसीआई (FCI) सब-स्टेशन से निकलने वाले 11केवी गोरखनाथ फीडर पर लाइन मेंटेनेंस का काम होना है। इस वजह से गोरखनाथ फीडर से जुड़े इलाकों में सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक लगातार 4 घंटे बिजली बंद रहेगी। बिजली अधिकारियों के मुताबिक काम पूरा होते ही तय समय पर सप्लाई फिर से चालू कर दी जाएगी।
Source link
गोरखपुर में 5 घंटे बिजली सप्लाई बंद रहेगी:कटौती से राप्तीनगर, फर्टिलाइजर और गोरखनाथ सहित कई इलाके प्रभावित होंगे