हापुड़ में 45 मिनट में मारपीट की 3 घटनाएं:दो बाइकों पर सवार 5 युवकों पर गाली-गलौज और मारपीट का आरोप; पुलिस ने शुरू की जांच


हापुड़ कोतवाली नगर क्षेत्र में बुधवार देर शाम करीब 45 मिनट के भीतर मारपीट की तीन घटनाएं सामने आईं। दस्तोई रोड और मोदीनगर रोड पर दो बाइकों पर सवार पांच युवकों पर अलग-अलग स्थानों पर युवकों से गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पहली घटना बुधवार शाम करीब 7:45 बजे जिला अस्पताल के पास हुई। आदर्श नगर निवासी प्रियांशु और आर्यन का आरोप है कि बाइक सवार युवकों ने उनके साथ गाली-गलौज की और थप्पड़ मारे। घटना के बाद आरोपी वहां से निकल गए। दूध लेकर जा रहे युवक को स्कूल के सामने पीटा इसके कुछ देर बाद बाइक सवार युवकों ने मोदीनगर रोड पर एक स्कूल के सामने दस्तोई निवासी कृष को रोक लिया। कृष उस समय दूध लेकर जा रहे थे। आरोप है कि युवकों ने उनके साथ मारपीट की। कृष ने घटना की जानकारी अपने परिचित दीपांशु को दी। इसके बाद दोनों बाइक से दिल्ली रोड की तरफ जाने लगे। आरोप है कि चमरी फाटक के पास वही बाइक सवार युवक दोबारा मिल गए और उन्होंने कृष व दीपांशु को रोककर दोनों के साथ मारपीट की। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस अधिकारियों ने कोतवाली पहुंचकर ली जानकारी लगातार हुई घटनाओं की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। एएसपी विनीत भटनागर और सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी भी कोतवाली पहुंचे और पीड़ितों से घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस ने आरोपियों की पहचान और घटनाओं के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस बोली- नशे में थे युवक, अचानक हुई घटनाएं एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि बाइक सवार युवक नशे की हालत में थे। कम समय के भीतर अचानक तीन घटनाएं हुईं। उन्होंने रास्ते में युवकों को रोककर उनकी पहचान पूछने के आरोप को गलत बताया। पुलिस के अनुसार, पहली घटना में दोनों पक्ष एक-दूसरे को जानते थे, जबकि बाद की घटनाओं में आरोपी और पीड़ित एक-दूसरे से परिचित नहीं थे। पीड़ितों की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *