MDA सचिव पंकज वर्मा का ट्रांसफर, CDO बाराबंकी बने:10 महीने से मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के सचिव थे; यहीं प्रमोट हुए


मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के सचिव पंकज वर्मा का शासन ने गुरुवार रात तबादला कर दिया है। पंकज वर्मा को बाराबंकी का सीडीओ बनाकर भेजा गया है।
2011 बैच के पीसीएस अधिकारी पंकज वर्मा 30 अक्टूबर 2025 को मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के सचिन के पद पर तैनात हुए थे। इस दौरान 25 जून 2026 को उनका प्रमोशन आईएस संवर्ग में हुआ।
पंकज वर्मा ने मुरादाबाद विकास प्राधिकरण में 10 माह से भी अधिक वक्त तक अपनी सेवाएं प्रदान की। अब उन्हें बाराबंकी के मुख्य विकास अधिकारी के रूप में तैनाती मिली है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *