रेप आरोपी पीड़िता से निकाह करे या 5 लाख दे:पंचायत ने सुनाया फैसला; आरोपी ने हैसियत से ज्यादा बताकर इनकार किया


संभल में युवती से दुष्कर्म के आरोप के बाद गुरुवार को पंचायत बुलाई गई। पंचायत में आरोपी युवक के सामने युवती से निकाह करने का विकल्प रखा गया। निकाह से इनकार करने पर 5 लाख रुपए या आधा बीघा जमीन देने का फैसला सुनाया। गुरुवार शाम करीब 8 बजे तक करीब चार घंटे पंचायत चली। आरोपी ने फोन पर अपने रिश्तेदार के जरिए निकाह करने से इनकार कर दिया। मामला असमोली थाना क्षेत्र का है। घर में अकेली थी युवती आरोप है कि परिजनों के घर पर मौजूद नहीं होने के दौरान युवती घर में अकेली थी। इसी दौरान उसके साथ दुष्कर्म किया गया। परिजनों के घर लौटने पर युवती ने उन्हें पूरी घटना बताई। इसके बाद उसके भाई ने पुलिस में शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। दोनों पक्षों को बुलाकर हुई पंचायत मामला सामने आने के बाद गांव के कुछ लोगों ने दोनों पक्षों को बुलाया। इसके बाद पंचायत शुरू हुई। पंचायत में आरोपी पक्ष के सामने युवती से निकाह करने का विकल्प रखा गया। निकाह नहीं करने पर पांच लाख रुपए या आधा बीघा जमीन युवती पक्ष को देने की बात कही गई। आरोपी पक्ष ने फैसला मानने से इनकार किया आरोपी पक्ष ने पांच लाख रुपए और आधा बीघा जमीन को अपनी हैसियत से ज्यादा बताया। इसके चलते पंचायत के फैसले को मानने से इनकार कर दिया गया। युवक ने फोन पर अपने रिश्तेदार के माध्यम से निकाह से भी इनकार कर दिया। पीड़ित पक्ष ने एसपी विकास चंद्र त्रिपाठी से न्याय की मांग की थी। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एक सप्ताह में जांच पूरी करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस बोली- पंचायत की जानकारी नहीं थाना असमोली प्रभारी सुधीर पंवार ने गुरुवार रात 10 बजे बताया कि घटना बीते सोमवार की है। शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने गांव में पंचायत होने या किसी तरह का फरमान सुनाए जाने की जानकारी से इनकार किया। उन्होंने कहा कि जांच में आरोप सही पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *