अरविंद राजभर ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना:बोले, उनके पास अब 'चवन्नी' और 'चिरकुट' कहने के अलावा कोई काम नहीं


मऊ में बुधवार देर शाम लगभग 8 बजे सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के बेटे और पूर्व राज्यमंत्री अरविंद राजभर एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। अरविंद राजभर ने अखिलेश यादव के हालिया बयानों पर तीखी टिप्पणी की। अरविंद राजभर ने बताया कि अखिलेश यादव ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष को ‘चिरकुट’ और कांग्रेस पार्टी को ‘चालू पार्टी’ कहा था। उन्होंने यह भी कहा कि अखिलेश यादव ने राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) के नेताओं के लिए ‘चवन्नी लोग’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया है। अरविंद राजभर ने तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश यादव के पास अब यही सब काम बचा है। उनके पास इससे आगे सोचने की क्षमता नहीं रही। राजभर ने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव उन मुद्दों पर बात नहीं करते, जिन पर प्रदेश की जनता सुनना चाहती है। वे जनता की समस्याओं और एजेंडे पर चर्चा करने के बजाय दूसरे राजनीतिक दलों और नेताओं पर टिप्पणी कर रहे हैं। अरविंद राजभर ने कहा कि जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है, अखिलेश यादव का सामाजिक संतुलन बिगड़ता दिख रहा है। उन्होंने दावा किया कि चुनावी हालात के कारण उनकी राजनीति में बदलाव आ रहा है। अरविंद राजभर ने मुस्लिम समाज को लेकर भी अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो मुसलमान अखिलेश यादव को अपना मसीहा मानते हैं, उन्हें देखना चाहिए कि उनके साथ कैसा बर्ताव हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि मंच पर ऐसे लोगों को धकेला जाता है और सम्मान नहीं दिया जाता। उन्होंने मुस्लिम समाज से अपील की कि वे अपने राजनीतिक विकल्पों पर विचार करें। राजभर ने यह भी आरोप लगाया कि नौकरियों में मुस्लिम समाज की हालत बहुत खराब हो गई है। पूर्व राज्यमंत्री अरविंद राजभर ने जनता से कहा कि उन्हें राजनीतिक बयानबाजी से हटकर अपने असली मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने अपील की कि आगामी चुनाव में लोग अपने हितों को ध्यान में रखकर फैसला लें।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *