श्री कृष्ण छठी महोत्सव में भक्तों का उत्साह:शास्त्री नगर के श्री शिव दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धा और उल्लास, नृत्य और भक्ति गीतों से गूंजा मंदिर


मेरठ के शास्त्री नगर स्थित श्री शिव दुर्गा मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण छठी महोत्सव-2026 श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। भगवान श्रीकृष्ण की छठी का विधिवत पूजन कर कड़ी-चावल का भोग लगाया गया। इसके बाद भक्तों में प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर परिसर में भक्ति गीतों और जयकारों से माहौल भक्तिमय रहा। श्रद्धालुओं ने ‘नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ और ‘हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष के बीच नृत्य किया। व्यवस्थाओं में जुटे समिति पदाधिकारी प्रसाद वितरण के मुख्य संयोजक रवींद्र सिंह रहे। मुख्य व्यवस्थापक श्रीकृष्ण कुमार त्यागी, अध्यक्ष निशान्त रावल, महामंत्री एवं कोषाध्यक्ष विपिन सक्सेना और मीडिया प्रमुख अमित कुमार गुप्ता ने व्यवस्थाएं संभालीं। समिति की सदस्य शशि अग्रवाल और रोली गोयल भी मौजूद रहीं। श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद कार्यक्रम में पंडित दिनेश डिमरी, पंडित सुनील पोखरियाल, पंडित मनोज जोशी, पंडित पवन जोशी समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजकों ने सभी का आभार जताया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *