![]()
इटावा के बनकटी बुजुर्ग स्थित श्री गांधी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कक्षा छह में पांच बच्चों का प्रवेश नहीं लेने की शिकायत पर जिला विद्यालय निरीक्षक अतुल कुमार सिंह ने बुधवार दोपहर 12 बजे स्कूल पहुंचकर जांच की। जांच के दौरान प्रधानाचार्य रजनेश स्कूल में नहीं मिले। अभिभावकों ने बच्चों की टीसी जमा होने का प्रमाण दिया। इसके बाद डीआईओएस की मौजूदगी में पांचों बच्चों का कक्षा छह में प्रवेश करा दिया गया। शिकायत मिलने पर स्कूल पहुंचे गांव के अभिभावकों ने जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल से शिकायत की थी कि उनके बच्चों लक्ष्मी देवी, शालिनी, अम्बिका, पल्लवी और वंश परिहार का कक्षा छह में प्रवेश नहीं लिया जा रहा है। शिकायत पर जिला विद्यालय निरीक्षक अतुल कुमार सिंह बुधवार सुबह 11.10 बजे स्कूल पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। चार शिक्षक स्कूल में मिले जांच के दौरान कक्षा छह से आठ तक पढ़ाने वाले चार शिक्षक सत्यपाल सिंह, जयप्रकाश, विनय कुमार त्रिपाठी और अंकित स्कूल में मौजूद मिले। सभी शिक्षक बच्चों को पढ़ाते हुए मिले। वहीं कक्षा नौ और दस के शिक्षक और प्रधानाचार्य स्कूल में नहीं मिले। प्रधानाचार्य अस्पताल में भर्ती स्कूल के प्रबंधक के प्रतिनिधि ने बताया कि प्रधानाचार्य रजनेश की तबीयत खराब है और वह अस्पताल में भर्ती हैं। इस दौरान कक्षा छह में प्रवेश के लिए स्कूल की नई उपस्थिति पंजिका भी डीआईओएस को दिखाई गई। टीसी का प्रमाण देने पर प्रवेश बच्चों के अभिभावक बृन्दावन, भागीरथ और श्याम सिंह ने बच्चों की मूल टीसी जमा होने का प्रमाण दिखाया। विजय कुमार और हरिओम ने भी बच्चों की मूल टीसी प्रधानाचार्य के पास जमा होने की जानकारी दी। इसके बाद शिक्षक जयप्रकाश ने डीआईओएस की मौजूदगी में पंजिका में बच्चों के नाम दर्ज कर प्रवेश पूरा कराया। सभी बच्चों को प्रवेश के निर्देश डीआईओएस ने प्रधानाचार्य रजनेश से मोबाइल पर बात की। उन्होंने स्कूल में प्रवेश लेने के इच्छुक सभी बच्चों का प्रवेश करने के निर्देश दिए। इसके बाद गांव के अभिभावकों और लोगों की मौजूदगी में पांचों बच्चों का कक्षा छह में प्रवेश सुनिश्चित कर दिया गया।
Source link
5 बच्चों को नहीं मिला प्रवेश, डीआईओएस ने कराया दाखिला:प्रधानाचार्य अस्पताल में भर्ती, शिकायत पर डीआईओएस अतुल कुमार पहुंचे थे विद्यालय