CCSU Meerut Campus Snake Bite Incident

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (CCSU) परिसर में मंगलवार को बेंच पर बैठे एक छात्र को अचानक सांप ने काट लिया। सांप के डसते ही छात्र घबरा गया। आसपास मौजूद छात्रों ने तुरंत मदद की और उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। डॉक्टरों ने छात्र को भर्ती कर उपच

.

घटना की जानकारी मिलते ही कैंपस में मौजूद अन्य छात्रों में भी हड़कंप मच गया। छात्रों का कहना है कि विश्वविद्यालय परिसर में सांप निकलने की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी हॉस्टल और कैंपस के अलग-अलग हिस्सों में सांप दिखाई देने के मामले सामने आते रहे हैं। खासकर झाड़ियों, घास और सुनसान हिस्सों में सांप निकलने की आशंका बनी रहती है।

CCSU में छात्र को सांप ने काटा, मेडिकल में भर्ती

CCSU में छात्र को सांप ने काटा, मेडिकल में भर्ती

छात्रों का कहना है कि कैंपस में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं आते-जाते हैं और कई विद्यार्थी हॉस्टल में रहते हैं। ऐसे में सांप निकलने की घटनाओं को लेकर सुरक्षा को लेकर चिंता बनी रहती है। छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से झाड़ियों और घास वाले हिस्सों की नियमित सफाई कराने, लंबे समय से पड़े कचरे को हटाने और ऐसे स्थानों पर निगरानी बढ़ाने की मांग की है।

मंगलवार की घटना के बाद छात्रों ने सवाल उठाया कि यदि कैंपस में पहले भी सांप निकलने के मामले सामने आ चुके हैं तो संवेदनशील स्थानों पर पहले से सुरक्षा और सफाई के इंतजाम क्यों नहीं किए जा रहे हैं। छात्रों का कहना है कि समय रहते इन जगहों की सफाई और जरूरी कदम उठाए जाएं, ताकि दोबारा ऐसी घटना न हो।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *