![]()
मैनेजमेंट प्रोफेशनल्स के फैसले ही मैनेजमेंट शिक्षा को महत्वपूर्ण बनाते हैं। लखनऊ के विकास के लिए ऐसे प्रोफेशनल्स की जरूरत है, जो मैनेजमेंट के साथ अपने आसपास के लोगों और संस्थानों की वास्तविक जरूरतों को भी समझें। उनकी समझ और ज्ञान शहर को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभा सकता है। यह बात मंगलवार को मुख्य अतिथि के तौर पर लखनऊ नगर निगम के नगर आयुक्त और आईएएस अधिकारी गौरव कुमार ने जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, लखनऊ के 31वें स्थापना दिवस समारोह में कही। इस बार कार्यक्रम की थीम ‘अ लेगेसी दैट कीप्स लीडिंग फॉरवर्ड’ रही। समारोह में छात्र, फैकल्टी, पूर्व छात्र और संस्थान से जुड़े सदस्य शामिल हुए। विकास के लिए प्रोफेशनल्स की जरूरत गौरव कुमार ने कहा कि मैनेजमेंट प्रोफेशनल्स की जिम्मेदारी सिर्फ टीम का नेतृत्व करने तक सीमित नहीं है। उन्हें अपने समुदाय और आसपास की वास्तविक जरूरतों को भी समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि लखनऊ के विकास के लिए ऐसे प्रोफेशनल्स की जरूरत है, जो अपने ज्ञान का इस्तेमाल शहर की जरूरतों को समझने और उसे आगे बढ़ाने में करें। संस्थान लर्निंग और इंडस्ट्री कनेक्ट को मजबूत कर रहा कार्यक्रम में संस्थान की 31 वर्षों की यात्रा पर प्रस्तुति दी गई।डायरेक्टर डॉ. सुषमा विश्नानी ने कहा कि स्थापना दिवस छात्रों को दी जा रही शिक्षा और संस्थान की जिम्मेदारियों पर विचार करने का अवसर देता है।उन्होंने कहा कि संस्थान लर्निंग, रिसर्च और इंडस्ट्री कनेक्ट को मजबूत कर रहा है। छात्रों को ज्ञान का व्यावहारिक इस्तेमाल करने और परिस्थितियों के अनुसार सही फैसले लेने का आत्मविश्वास दिया जा रहा है।समारोह में जयपुरिया कम्युनिटी के सदस्यों को एकेडमिक एक्सीलेंस अवॉर्ड, एलुमनाई अचीवमेंट अवॉर्ड और लॉयल्टी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुति भी हुई। इंडस्ट्री और संस्थानों से जुड़ रहा कैंपस वही, डीन एकेडमिक्स डॉ. हेमेंद्र गुप्ता ने कहा कि जयपुरिया लखनऊ की एकेडमिक गतिविधियों में बाहरी संस्थानों और प्रोफेशनल माहौल से जुड़ाव पर भी जोर दिया जा रहा है।इंडियन रेलवे इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट के साथ एमओयू के जरिए एकेडमिक सहयोग, रिसर्च, ट्रेनिंग और क्षमता निर्माण पर काम किया जा रहा है।
Source link
लखनऊ में जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट ने स्थापना दिवस मनाया:IAS गौरव कुमार बोले- लखनऊ के विकास के लिए ऐसे प्रोफेशनल्स की जरूरत जो जमीनी जरूरतें समझें