Lucknow Ganesh Utsav 2026 | Jhulelal Ghat Temple Theme Pandal Update

अतुल कुमार सिंह | लखनऊ2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

लखनऊ में गोमती तट स्थित झूलेलाल घाट पर राजधानी का सबसे बड़ा गणेश उत्सव 14 से 25 सितंबर तक मनाया जाएगा। इस बार 13 हजार वर्गफीट में मंदिर की थीम पर पंडाल तैयार किया जा रहा है। इसकी ऊंचाई 80 फीट होगी। कोलकाता से आए करीब 60 कारीगर पिछले एक महीने से पंडाल तैयार करने में जुटे हैं। पंडाल पूरी तरह वाटरप्रूफ और वातानुकूलित रहेगा। महिलाओं और पुरुषों के बैठने की अलग-अलग व्यवस्था होगी।

श्री गणेश प्राकट्य कमेटी के संरक्षक भारत भूषण गुप्ता ने बताया कि उत्सव को लेकर तैयारियां तेजी से चल रही हैं। अध्यक्ष घनश्याम अग्रवाल ने बताया कि भक्त रोजाना सुबह 10 से शाम 6 बजे तक ‘मनौतियों के राजा श्री गजानन’ के नाम चिट्ठी लिख सकेंगे।

बच्चों के लिए झूले लगाए जाएंगे

पार्षद रंजीत सिंह ने बताया कि उत्सव परिसर में बच्चों के लिए झूले लगाए जाएंगे। यहां फास्ट फूड, आइसक्रीम और चाट के स्टॉल भी होंगे। मीना बाजार में महिलाओं के श्रृंगार से जुड़ी सामग्री के स्टॉल लगाए जाएंगे। अखिलेश बंसल, संजय सिंह गांधी और अतुल बंसल ने बताया कि पूरा परिसर मेले की तरह सजाया जाएगा, जहां लोग विभिन्न प्रकार की खरीदारी कर सकेंगे।

भक्त सुबह 9 से रात 11 बजे तक बप्पा के दर्शन कर सकेंगे। आरती सुबह 9 बजे और शाम 6 बजे होगी। योगेश बंसल ने बताया कि कोलकाता के प्रसिद्ध भजन गायक संजय शर्मा के संगीत निर्देशन में रोजाना भजन संध्या और नृत्य नाटिका का मंचन किया जाएगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *