![]()
गोरखपुर के रामगढ़ताल थाना क्षेत्र में 13 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी करने का आरोपी ठेकेदार को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बच्ची के घर पर दो और साथियों के साथ शटरिंग का काम किया था। बाद में सामान लेने गया तो बच्ची को अकेला देखकर उसकी नियत खराब हो गई। उसने बच्ची के साथ जबरदस्ती रेप किया। धमकी दी थी कि अगर किसी को बताया तो जान से मार दूंगा। जानकारी होने पर पीड़िता की मां ने तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जिसकी पहचान बिहार के चंपाराण पश्चिमी बेतिया थाना चनकपट्टीया हरिपुर बकूला निवासी राकेश उर्फ सिकंदर राम के रूप में हुई। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे जेल भिजवा दिया। वहीं दूसरे आरोपी ठेकेदार पवन की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। जानिए पूरा मामला सामान लेने के बहाने घर में बुलाया मामला रामगढ़ताल थाने का है। पीड़िता की मां ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि अगस्त महीने से उनके घर पर शटरिंग का काम चल रहा था। इसका ठेका पवन नाम के व्यक्ति ने ले रखा था, जो अपने दो साथियों के साथ काम कर रहा था। पीड़िता के पिता बाहर काम करते हैं और मां कैंटीन चलाती हैं। आरोप है कि 25 अगस्त 2026 को ठेकेदार पवन अपने दो साथियों के साथ अपना सामान लेने घर पर आया। उस वक्त घर पर 13 साल की नाबालिग अकेली थी। कूलर निकलवाने के बहाने कमरे में ले गया
FIR के मुताबिक, पवन का साथी राकेश मदद के बहाने नाबालिग को कमरे में कूलर निकलवाने के लिए बुलाकर ले गया और वहां उसके साथ जबरदस्त रेप किया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने पीड़िता को धमकाया कि घर पर किसी को मत बताना, वरना जान से मार दूंगा। पीड़िता की मां का आरोप है कि यह पूरी घटना ठेकेदार पवन की मिलीभगत से हुई है। छोटी बहन को बताई रेप की बात घटना के बाद पीड़िता डर गई और उसने अपनी छोटी बहन को आपबीती बताई। छोटी बहन ने डरते हुए 26 अगस्त को मां को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद मां ने थाना रामगढ़ताल में तहरीर दी। दो के खिलाफ केस दर्ज
पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने 26 अगस्त 2026 को FIR दर्ज की है। FIR में आरोपी राकेश (40) और ठेकेदार पवन (35) को नामजद किया है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक आरोपी राकेश को गिरफ्तार कर जेल भिजवा चुकी है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता का मेडिकल और काउंसलिंग कराई जा रही है। जल्द ही फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
Source link
गोरखपुर में ठेकेदार ने बच्ची से किया रेप:घर में किया था शटरिंग का काम, अकेला पाकर की दरिंदगी, बिहार का आरोपी गिरफ्तार