Kannauj Police Incharge Suspended | CCTV Footage Liquor Controversy

विकास अवस्थी | कन्नौज2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
जांच के दौरान ठेके पर लगे CCTV और अन्य तथ्यों को भी देखा गया। - Dainik Bhaskar

जांच के दौरान ठेके पर लगे CCTV और अन्य तथ्यों को भी देखा गया।

कन्नौज के तालग्राम थाना क्षेत्र की सलेमपुर चौकी में तैनात चौकी इंचार्ज पर मुफ्त शराब मांगने और शराब ठेके के सेल्समैन से गाली-गलौज करने के आरोप लगे हैं। आरोप है कि 4 सितंबर की रात चौकी इंचार्ज अवनीश कुमार पहले एक युवक को मुफ्त शराब लेने के लिए ठेके पर भेजा। सेल्समैन के इनकार करने के बाद वह खुद ठेके पर पहुंच गए और वहां गाली-गलौज की।

बताया गया है कि रात करीब पौने 10 बजे अवनीश कुमार टीशर्ट और हाफ पैंट पहनकर शराब ठेके पर पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने सेल्समैन से अभद्रता की और अपने साथ आए दो युवकों को शराब के 7 क्वार्टर मुफ्त में दिलवा दिए। इसके बाद वह उन्हीं युवकों के साथ वापस लौट गए। ठेके पर हुई पूरी घटना CCTV कैमरे में रिकॉर्ड होने की बात सामने आई है।

मामले की शिकायत ठेका संचालक के बेटे सुदीप पटेल ने अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार से की थी। सुदीप ने चौकी इंचार्ज से फोन पर हुई बातचीत के ऑडियो-वीडियो भी वायरल किए। शिकायत के बाद सीओ सिटी शिल्पा वर्मा को जांच सौंपी गई। जांच रिपोर्ट के आधार पर एसपी विनोद कुमार ने सोमवार देर शाम चौकी इंचार्ज को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

मना करने पर खुद ठेके पहुंचने का आरोप

आरोप है कि 4 सितंबर को चौकी इंचार्ज अवनीश कुमार ने एक युवक को शराब ठेके पर भेजकर मुफ्त में शराब मांगी थी। सेल्समैन ने बिना पैसे शराब देने से मना कर दिया। इसके बाद रात करीब पौने 10 बजे चौकी इंचार्ज खुद ठेके पर पहुंच गए।

आरोप है कि उस समय उन्होंने टीशर्ट और हाफ पैंट पहन रखी थी। ठेके पर पहुंचते ही सेल्समैन से गाली-गलौज की। इसके बाद अपने साथ आए दो युवकों को शराब के सात क्वार्टर मुफ्त में दिलवाने के बाद वहां से लौट गए।

ठेकेदार के बेटे से फोन पर भी अभद्रता का आरोप

घटना के बाद ठेका संचालक के बेटे सुदीप पटेल ने चौकी इंचार्ज से ठेके पर गाली-गलौज करने का कारण जानने की कोशिश की। आरोप है कि फोन पर भी अवनीश कुमार ने सुदीप से बदतमीजी की।

इसके बाद सुदीप ने दरोगा से हुई बातचीत के ऑडियो-वीडियो वायरल कर दिए और मामले की शिकायत अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार से की।

जांच रिपोर्ट के बाद एसपी ने किया निलंबित

शिकायत के बाद मामले की जांच सीओ सिटी शिल्पा वर्मा को सौंपी गई। जांच के दौरान ठेके पर लगे CCTV और अन्य तथ्यों को भी देखा गया। सीओ सिटी की जांच रिपोर्ट एसपी को सौंपी गई।

जांच रिपोर्ट मिलने के बाद एसपी विनोद कुमार ने सोमवार देर शाम सलेमपुर चौकी इंचार्ज अवनीश कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। मामले में विभागीय जांच भी चल रही है। विभागीय जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *