अब 25 दिन बाद ही बुक होगा LPG सिलेंडर:हापुड़ में पहले ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन का था अंतराल, सभी उपभोक्ताओं के लिए व्यवस्था समान


हापुड़ में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की रिफिल बुकिंग के नियमों में केंद्र सरकार ने बदलाव किया है। अब शहरी और ग्रामीण इलाकों के सभी घरेलू एलपीजी ग्राहकों के लिए सिलेंडर बुक करने का समय 25 दिन कर दिया गया है। पहले ग्रामीण इलाकों के घरेलू एलपीजी ग्राहकों को दो सिलेंडर बुक करने के बीच 45 दिन का इंतजार करना पड़ता था। इस वजह से उन्हें दोबारा सिलेंडर बुक कराने में ज्यादा समय लगता था। अब इस इंतजार को कम करके 25 दिन कर दिया गया है। ग्राहक अपनी पिछली बुकिंग के 25 दिन पूरे होने के बाद ही अगला सिलेंडर बुक करा सकेंगे। उपभोक्ता को नहीं होने दी जाएगी परेशानी जिला पूर्ति अधिकारी डॉ. सीमा बालियान ने बताया कि भारत सरकार के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने रिफिल बुकिंग के लिए नए निर्देश दिए हैं। इसके तहत शहरी और ग्रामीण इलाकों के घरेलू एलपीजी ग्राहकों के लिए बुकिंग का समय एक जैसा कर दिया गया है। उन्होंने ग्राहकों से कहा कि वे नई व्यवस्था का ध्यान रखें और पिछली बुकिंग के 25 दिन पूरे होने के बाद ही अगला सिलेंडर बुक कराएं। जिला पूर्ति अधिकारी ने यह भी बताया कि जिले में काम कर रहे सभी एलपीजी वितरकों और बिक्री अधिकारियों को नई व्यवस्था का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। ग्राहकों को सिलेंडर की डोर स्टेप डिलीवरी देने और तय कीमत पर ही एलपीजी रिफिल देने को कहा गया है। विभाग इस व्यवस्था पर नजर भी रखेगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *