अयोध्या में गूंजी श्रीराम कथा:उमड़े श्रद्धालु, डॉ. गणेशदास बोले- जीवन को सही दिशा देती है 'रामचरितमानस'


अयोध्या में इन दिनों भक्ति, भाव और आध्यात्मिकता का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। श्री अवध बिहारी कुंज के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर डॉ. गणेशदासजी महाराज के कुशल मार्गदर्शन में द्वितीय साकेतोत्सव के पावन अवसर पर 9 दिवसीय ‘श्री सियापिय मिलन महोत्सव’ और श्रीराम कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस कथा को सुनने और भगवान श्रीराम का आशीर्वाद लेने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। भगवान के आदर्शों पर डाला गया प्रकाश कथा के दौरान महामंडलेश्वर हरिकृष्णदास ग्वालिया बाबा के सानिध्य में भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े विभिन्न प्रसंगों का बड़े ही सुंदर ढंग से वर्णन किया गया। व्यासपीठ से श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए भगवान श्रीराम के उच्च आदर्शों, सत्य, धर्म, निष्ठा और मर्यादा पर विस्तार से प्रकाश डाला जा रहा है, जिसे सुनकर उपस्थित भक्त भाव-विभोर हो रहे हैं। जीवन को सही दिशा देता है यह पावन ग्रंथ कथा वाचक महामंडलेश्वर डॉ. गणेशदासजी महाराज ने श्रीरामचरितमानस की महिमा का बखान करते हुए कहा कि यह केवल कथा श्रवण का माध्यम नहीं है, बल्कि मानव जीवन को सही दिशा देने वाला एक महान ग्रंथ है। भगवान श्रीराम का संपूर्ण जीवन सत्य, धर्म और निष्ठा के लिए समर्पित रहा। मनुष्य को भी अपने सांसारिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए इन्हीं आदर्शों को अपने जीवन का आधार बनाना चाहिए। कथा के दौरान बताया गया कि माता-पिता की आज्ञा का पालन करना, भाईचारा निभाना, गौ-ब्राह्मण एवं विद्यार्थियों की रक्षा करना और समाज में धर्म की स्थापना करना ही भगवान श्रीराम के जीवन के प्रमुख आदर्श रहे हैं। इस भव्य आयोजन के चलते रामनगरी का पूरा वातावरण राममय हो गया है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *