गोरखपुर में शिक्षक दिवस समारोह आयोजित:बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, शिक्षकों ने जीवन मूल्यों का संदेश दिया


गोरखपुर में हर साल की तरह इस साल भी स्वतंत्र भारत के प्रथम उप राष्ट्रपति एवं द्वितीय राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस के अवसर पर शिक्षक दिवस सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम कोचिंग के बच्चों द्वारा धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अमायरा आकिब ने कुरान की तिलावत से की। मुख्य अतिथि संस्था के डायरेक्टर डॉ. मोहम्मद आकिब अन्सारी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि “शिक्षक वह होते हैं जो हमें सपने देखने और उन सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित करते हैं।” कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश पाठ्यक्रम समिति के सदस्य एवं संस्था के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. एहसान अहमद ने सभी बच्चों को आशीर्वाद देते हुए सफल जीवन की शुभकामनाएं दीं और कहा कि गुरु का सिखाया हुआ हर पाठ जीवन भर साथ चलता है। विशेष आमंत्रित अतिथि उम्मे रुकईया मैडम ने भी बच्चों को मुबारकबाद देते हुए कहा कि शिक्षा का महत्व केवल कक्षाओं तक सीमित नहीं है। एक आदर्श शिक्षक हमें जीवन की हर सीख देता है। विद्यालय की प्रधानाचार्या सीमा परवीन एवं निदा फात्मा ने भी सभी बच्चों को मुबारकबाद दी। जीव विज्ञान प्रवक्ता अलीशा एहसन ने बच्चों को बताया कि एक शिक्षक केवल सिखाने का कार्य नहीं करता, वह अपने छात्रों को जीवन की सही दिशा भी दिखाता है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि नसीम अशरफ फारुकी, सुबिया खान, शमा खान ने भी बच्चों को संबोधित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन मोना और इकरा ने किया। कार्यक्रम के आयोजक फज़ल, आसिम, युसरा, इकरा सिद्दीकी, शहज़ादी, शाहीन, सायमा और कोचिंग के सभी बच्चों ने अपने आने वाले सभी मेहमानों का शुक्रिया अदा किया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *