Maharajganj One Stop Center Visit

बृजेश कुमार गुप्ता | महराजगंज8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

महराजगंज में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने वन स्टॉप सेंटर यूनिट 2 बनाया है। इसका मकसद शारीरिक, मानसिक हिंसा, यौन हिंसा और एसिड अटैक से पीड़ित महिलाओं को एक ही जगह मदद देना है। उन्हें मेडिकल, कानूनी, मनोवैज्ञानिक सहायता और अस्थाई रहने की जगह दी जाती है।

इसी के तहत, महराजगंज के जिलाधिकारी (डीएम) गौरव सिंह सोगरवाल और पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने नौतनवा में बने सखी वन स्टॉप सेंटर यूनिट 2 का दौरा किया। डीएम गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि यह सेंटर हाल ही में बना है और इसकी कार्यप्रणाली देखने के लिए अधिकारियों ने इसका निरीक्षण किया है।

पीड़िताओं को मिलने वाली मदद की जानकारी जुटाई।

पीड़िताओं को मिलने वाली मदद की जानकारी जुटाई।

यह सेंटर घरेलू हिंसा, एसिड अटैक और किसी भी तरह की प्रताड़ना की शिकार महिलाओं के लिए बनाया गया है। इसके बनने से सीमावर्ती इलाकों के कई थानों में महिलाओं से जुड़े प्रताड़ना के मामलों में मदद मिलेगी। नौतनवा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में बने इस सेंटर पर उन्हें सुविधाएं दी जाएंगी। यहां तैनात सभी कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपनी ड्यूटी पर पूरी तरह से मुस्तैद रहें।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *