नवजात बच्ची को बेचने के आरोप में 3 गिरफ्तार:नर्सिंग होम डायरेक्टर और नर्स शामिल, बच्ची को SNCU में भर्ती कराया


ललितपुर में नवजात बच्ची को पैसे में बेचने के मामले में पुलिस ने शनिवार शाम तीन लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें एक प्राइवेट नर्सिंग होम का डायरेक्टर और एक नर्स शामिल हैं। सभी को कोर्ट में पेश किया गया। बरामद बच्ची को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज के SNCU में भर्ती कराया गया है। शुक्रवार को एक महिला ने चार लोगों पर उसके नवजात बच्चे को बेचने का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। सीओ ने की गिरफ्तारी की पुष्टि कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी की अगुवाई में मंडी पुलिस चौकी इंचार्ज उज्जवल और पुलिस टीम ने इन गिरफ्तारियों को अंजाम दिया। गिरफ्तार किए गए लोगों में श्री बांकेबिहारी अस्पताल, झांसी रोड, ललितपुर का डायरेक्टर भूपत कुशवाहा (निवासी ककावनी, जिला निवाड़ी, मध्य प्रदेश), नीतेश पटेल (निवासी सतोय, जिला जालौन, जो अभी झांसी में सैंपल इकट्ठा करने का काम करता है और गोरा मछिया, झांसी में रहता है) और नर्स सोनम लोधी (निवासी बारौद, जिला जाखलौन, ललितपुर) शामिल हैं। सीओ सिटी अजय कुमार ने इन गिरफ्तारियों की पुष्टि की है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *