![]()
हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के गांव रानी का नगला निवासी एक युवक का शव कल मथुरा में लक्ष्मीनगर के पास रेलवे ट्रैक किनारे पड़ा मिला। इसकी सूचना उसके परिवार के लोगों को मिली तो वे मथुरा पहुंच गए। मथुरा से पोस्टमार्टम के बाद आज शनिवार को दोपहर करीब 3 बजे इस युवक का शव हाथरस उसके गांव पहुंचा तो वहां मातम छा गया। मृतक युवक की पहचान 21 वर्षीय जतिन पुत्र लख्मीचंद के रूप में हुई है। जतिन वेल्डिंग का काम करता था और कल दोपहर को ट्रेन से मथुरा गया था। परिवार के लोगों ने बताया कि जतिन अविवाहित था। युवक पर जताया शक उन्हें कल शाम को रेलवे पुलिस मथुरा ने इस घटना की जानकारी दी थी। परिवार के लोगों ने आशंका जताई है कि जतिन को ट्रेन से धक्का देकर हत्या की गई है। इन लोगों ने एक युवक पर शक जताया है। उनका कहना है कि मथुरा पुलिस मामले की जांच कर रही है। इधर आज दोपहर मृतक का शव आने के बाद गांव में मातम छा गया। इसके बाद मृतक का अंतिम संस्कार किया गया।
Source link
हाथरस के युवक का मथुरा में मिला शव:रेलवे ट्रैक के किनारे पड़ा मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका