![]()
अयोध्या में शनिवार को आरक्षण बचाओ, आरक्षण बढ़ाओ की मांग को लेकर बहुजन आंदोलन महासभा के कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क में प्रदर्शन किया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम जी पटेल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गांधी पार्क पहुंचे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क से रोडवेज तक पैदल मार्च निकाला। इसके बाद राष्ट्रपति और राज्यपाल को संबोधित छह सूत्रीय ज्ञापन प्रशासन को सौंपा गया। 22 विभागों में आरक्षण में अनियमितता का आरोप बहुजन आंदोलन महासभा के डॉ. अविनाश ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश के 22 विभागों में OBC, SC और ST आरक्षण में कथित तौर पर घोटाला किया गया है। उन्होंने आरक्षण व्यवस्था में हुई अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने 23 अगस्त को डिप्टी सीएम बृजेश पाठक की ओर से आरक्षण विरोधियों के समर्थन का आरोप लगाते हुए इसे असंवैधानिक बताया। संगठन ने डिप्टी सीएम के इस्तीफे की भी मांग की। 20 सितंबर तक का अल्टीमेटम डॉ. अविनाश ने कहा कि यदि 20 सितंबर तक उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो अयोध्या से लखनऊ विधानसभा तक पैदल मार्च निकाला जाएगा। इसके बाद विधानसभा का घेराव करने की चेतावनी भी दी गई।
Source link
अयोध्या के गांधी पार्क में प्रदर्शन:20 सितंबर तक मांगें पूरी नहीं हुईं तो अयोध्या से लखनऊ तक पैदल मार्च की चेतावनी