Meerut Teachers Day Celebration | Rotary Club Inauguration Singer Center

शुभम | मेरठ3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रोटरी क्लब मेरठ (रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3100) ने शिक्षक दिवस के मौके पर बुढ़ाना गेट स्थित एस.एस.डी. गर्ल्स इंटर कॉलेज परिसर में ‘शिक्षक सम्मान समारोह’ और ‘सिंगर सिलाई केंद्र’ का आयोजन किया।

इस समारोह में मेरठ की मुख्य विकास अधिकारी (CDO) नूपुर गोयल (आईएएस) मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहीं। प्रधानाचार्या मनमोहिनी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।

समारोह के दौरान रोटरी क्लब मेरठ के अध्यक्ष रो. एडवोकेट संजय शर्मा और सचिव रो. सीए मनोज के. सिंघल ने राष्ट्र निर्माण और शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षकों के योगदान की सराहना की। उन्होंने विद्यालय के सभी शिक्षकों को शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया।

इसके साथ ही, महिलाओं और युवतियों के कौशल विकास और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से कॉलेज परिसर में ‘RCM SINGER SEWING CENTRE’ शुरू किया गया। मुख्य विकास अधिकारी (CDO) नूपुर गोयल (आईएएस) ने इसका उद्घाटन किया।

इस अवसर पर रोटरी क्लब मेरठ के अध्यक्ष रो. एडवोकेट संजय शर्मा और सचिव रो. सीए मनोज के. सिंघल ने शिक्षकों की भूमिका को समाज का प्रकाश स्तंभ बताया। उन्होंने सिलाई केंद्र के जरिए महिला सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी जताई।

कार्यक्रम का समन्वय पीपी रो तृप्ति मित्तल ने किया। इस आयोजन में रोटरी क्लब मेरठ के सदस्य पीपी रो विकास गोयल, पीपी संजय मित्तल, पीपी आकाश जैन, पीपी रो मनोज बाजपेई, रो एस रविचंद्रन, रो सुनील त्यागी, रो शशि शर्मा, रो प्रियंका सिंघल, रो वृंदा गोयल, रो डॉ कल्पना बाजपेई और एन वसंती रविचंद्रन सहित कई शिक्षकों, गणमान्य नागरिकों और छात्राओं ने हिस्सा लिया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *