शाहजहांपुर में 109 सरकारी स्कूल बंद करने का आरोप:सपा ने किया प्रदर्शन, जिलाध्यक्ष बोले- सरकार के पास नौकरी नहीं, छात्रों की पढ़ाई से कर रही खिलवाड़


शाहजहांपुर के नगर विधानसभा क्षेत्र के मोहल्ला अफरीदी में समाजवादी पार्टी (सपा) ने एक प्राथमिक विद्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खान ने आरोप लगाया कि जिले में 109 सरकारी स्कूलों को बंद कर दिया गया है। तनवीर खान ने कहा कि वे शिक्षक दिवस को इसी विरोध के रूप में मना रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार छात्र-छात्राओं और शिक्षा के साथ खिलवाड़ कर रही है। सरकार छात्रों को शिक्षा से वंचित कर रही है, ताकि वे पढ़कर नौकरी न मांगें, क्योंकि सरकार के पास नौकरियां नहीं हैं। सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खान ने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार की प्राथमिकता शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करना नहीं, बल्कि सरकारी स्कूलों को लगातार कमजोर करना है। उन्होंने बताया कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकारी आंकड़ों के आधार पर कहा है कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में प्रदेश के 26 हजार से ज्यादा सरकारी प्राथमिक और जूनियर स्तर के स्कूल बंद या मर्ज किए गए हैं। निजी स्कूलों की महंगी फीस देना संभव नहीं तनवीर खान के अनुसार, सरकारी स्कूल गरीब, किसान, मजदूर, पिछड़े, दलित और वंचित परिवारों के बच्चों की शिक्षा का सबसे बड़ा सहारा हैं। इन स्कूलों को बंद करने का सीधा असर उन परिवारों के बच्चों पर पड़ रहा है, जिनके लिए निजी स्कूलों की महंगी फीस देना संभव नहीं है। उन्होंने मांग की कि भाजपा सरकार यह बताए कि जब प्रदेश में बच्चों को बेहतर शिक्षा और ज्यादा सुविधाएं देने की जरूरत है, तब सरकारी स्कूलों की संख्या कम क्यों की जा रही है। सरकार को स्कूल बंद करने के बजाय वहां पर्याप्त शिक्षक, बिजली, पानी, शौचालय, कंप्यूटर और बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं देनी चाहिए। जिलाध्यक्ष तनवीर खान ने दोहराया कि शाहजहांपुर जिले में 109 स्कूलों को बंद किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा छात्र-छात्राओं के भविष्य और शिक्षा के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने बताया कि वाजिद खेल और महमंद गढ़ी जैसे स्कूल बंद किए गए हैं, और तीन स्कूलों को मिलाकर एक स्कूल चलाया जा रहा है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *