फिरोजाबाद में दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत:हादसे में 4 घायल; मेला देखने जा रहे थे सभी युवक


फिरोजाबाद के नारखी क्षेत्र में शुक्रवार रात दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा बरतरा रोड पर संतोषी माता मंदिर के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, सभी युवक संतोषी माता मंदिर पर लगने वाले मेले को देखने जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइकें आपस में टकरा गईं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों बाइकों की रफ्तार काफी तेज थी और किसी भी युवक ने हेलमेट नहीं पहना था। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।हादसे के बाद मौके पर लोग जमा हो गए। सूचना मिलते ही नारखी थाना पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान 21 वर्षीय ईश्वर प्रसाद पुत्र मानपाल निवासी मुनियाखेड़ा, नारखी की मौत हो गई। हादसे में घायल हुए युवकों की पहचान कोमल पुत्र पोखपाल, सचिन पुत्र महेश (निवासी मुनियाखेड़ा, नारखी), हरिओम पुत्र देवेंद्र और चंद्रभान कुशवाह (निवासी बछगांव) के रूप में हुई है। सभी घायलों का इलाज जारी है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार गिरी ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *