मथुरा में रामनवमी पर शोभायात्रा निकली:वृंदावन से आए संतों ने की आरती, श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए


भगवान श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा में रामनवमी पर भक्ति और उत्साह का अनूठा नजारा देखने को मिला। प्राचीन श्री रामचंद्र मंदिर, घीया मंडी से मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो देर रात 12 बजे तक शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। इसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। शोभायात्रा घीया मंडी से शुरू होकर डोरी बाजार, चौक बाजार, विश्राम घाट, होली गेट, स्वामी घाट, छत्ता बाजार और भरतपुर गेट होते हुए पुनः मंदिर पहुंची। वृंदावन से आए संतों ने आरती और मंत्रोच्चारण के साथ यात्रा का शुभारंभ किया, समापन भी विधिवत आरती के साथ हुआ। रास्ते भर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। “जय श्रीराम” के जयघोष से पूरा शहर गूंजता रहा। शोभायात्रा में भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों पर आधारित झांकियां, भजन-कीर्तन और धार्मिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं। शुरुआत में निकली भगवान श्री गणेश की झांकी ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *