कानपुर देहात में कच्ची छत गिरी, दो बच्चों की मौत:जोरदार बारिश के कारण हुआ हादसा, पिता गंभीर रूप से घायल


कानपुर देहात के मूसानगर थाना क्षेत्र के जरसेन गांव में बुधवार रात कच्ची छत अचानक भरभराकर गिरने दो मासूमों की मौत हो गयी, वही पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा रात को सोते समय हुआ, जिसकी वजह से परिवार के तीन सदस्य मलबे में दब गए। हादसे में 7 वर्षीय पलक और 3 वर्षीय लविश की मौत हो गई, जबकि उनके पिता मुकेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। छत गिरने की तेज आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर बचाव कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद तीनों को बाहर निकाला गया, लेकिन दोनों बच्चों की जान नहीं बच सकी। सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। देखिए घटना से संबंधित तस्वीरें… अब पढ़िए पूरा घटनाक्रम सोते समय अचानक भरभराकर गिरी छत जानकारी के अनुसार, जरसेन गांव निवासी मुकेश कुमार अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे। लगातार हो रही बारिश के कारण कच्ची छत कमजोर हो गई थी। रात में अचानक छत भरभराकर नीचे गिर गई। छत के मलबे में मुकेश कुमार और उनके दोनों बच्चे दब गए। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने मलबा हटाकर बच्चों को निकाला ग्रामीणों ने बिना देर किए मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया। काफी मशक्कत के बाद मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला गया। हालांकि, तब तक 7 वर्षीय पलक और 3 वर्षीय लविश की मौत हो चुकी थी। दोनों मासूम मिट्टी और मलबे में दब गए थे। बच्चों की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल मुकेश कुमार को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा हादसे की सूचना मिलते ही मूसानगर थाना प्रभारी अमित वर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके अलावा एसडीएम और सीओ भोगनीपुर ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने हादसे की जानकारी जुटाई और मामले की जांच शुरू की। प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को आवश्यक मदद उपलब्ध कराने की प्रक्रिया भी शुरू की गई है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *