![]()
जून 2026 में हुई यूजीसी-नेट और जेआरएफ परीक्षा में दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। यूनिवर्सिटी की ओर से जारी लिस्ट के मुताबिक, अलग-अलग विभागों के 80 से ज्यादा छात्रों ने इस परीक्षा में बाजी मारी है, जिनमें से करीब 12 छात्रों को जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF ) मिली है। रिजल्ट में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन हिंदी विभाग का रहा, जहां से सबसे ज्यादा 17 छात्र पास हुए हैं। इनमें 3 छात्रों को जेआरएफ मिला है। इसके अलावा शिक्षा विभाग के 11 छात्रों को सफलता मिली, जिनमें से 2 ने जेआरएफ हासिल किया। वहीं अर्थशास्त्र विभाग से 8, प्राचीन इतिहास से 6 (1 जेआरएफ), इतिहास से 6, गृह विज्ञान से 6 (1 जेआरएफ), उर्दू से 5, राजनीति विज्ञान से 4 (1 जेआरएफ), मनोविज्ञान से 4, ललित कला एवं संगीत से 4, जैव प्रौद्योगिकी से 1 और गणित व सांख्यिकी विभाग से 1 छात्र (1 जेआरएफ) ने यह परीक्षा पास की है। कुलपति और शिक्षकों ने दी बधाई
छात्रों की इस बड़ी कामयाबी पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर की इस कठिन परीक्षा में छात्रों की सफलता उनकी कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और कैंपस में पढ़ाई-शोध के बेहतर माहौल का नतीजा है। यूनिवर्सिटी लगातार छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं और रिसर्च के लिए बढ़ावा दे रही है। सफल छात्रों को उनके विभागाध्यक्षों, शिक्षकों और डीएसडब्ल्यू प्रो. अनुभूति दुबे ने भी शुभकामनाएं दीं और उनके बेहतर भविष्य की कामना की।
Source link
DDU के 80 से अधिक स्टूडेंट्स ने NET क्वालीफाई किया:12 को मिली जूनियर रिसर्च फेलोशिप, सबसे अधिक हिंदी डिपार्टमेंट के छात्र