लखनऊ में किशोरी का गैंगरेप करने वाले गिरफ्तार:बर्थडे पार्टी का झांसा देकर साथ ले गए, प्राइवेट कंपनी में साथ काम करते हैं दोनों आरोपी


लखनऊ के इंदिरानगर इलाके में 14 साल किशोरी को जन्मदिन की पार्टी का झांसा देकर साथ ले जाने और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। गाजीपुर पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इंस्पेक्टर गाजीपुर राजेश कुमार मौर्या के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सीतापुर के सिधौली स्थित लोहंगपुर निवासी गुड्डू केवट और खैराबाद के नेवादा बरुआ निवासी अमित के रूप में हुई है। दोनों गोमतीनगर स्थित एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। पुलिस के अनुसार, 12 अगस्त को अमित ने किशोरी को अपने जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने का झांसा दिया था। वह किशोरी को अपने साथ लेकर निकला और रास्ते में अपने साथी गुड्डू को भी बुला लिया। इसके बाद दोनों किशोरी को एक ऑफिस में ले गए, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपियों ने किशोरी को धमकी दी। वारदात के बाद दोनों आरोपी उसे छोड़कर फरार हो गए। घर पहुंचने पर किशोरी ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। अगले दिन वह परिजनों के साथ गाजीपुर थाने पहुंची और तहरीर दी। इंस्पेक्टर के मुताबिक, तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और सामूहिक दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने सोमवार को दोनों आरोपियों को सेक्टर-25 के पास से गिरफ्तार कर लिया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *