![]()
कानपुर के दक्षिण भाजपा जिला कार्यालय में आगामी मंडल समितियों एवं शक्ति केंद्र संयोजकों के सत्यापन कार्यक्रम को लेकर कामकाजी बैठक हुई। जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में सत्यापन प्रक्रिया की तैयारियों, व्यवस्थाओं और पदाधिकारियों की जिम्मेदारियों पर चर्चा की गई। बैठक में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अखिलेश दीक्षित और क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनीता गुप्ता मौजूद रहीं। अखिलेश दीक्षित ने कहा कि बूथ स्तर तक मजबूत संगठन और सक्रिय कार्यकर्ताओं के कारण भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बनी है। मंडल समितियों और शक्ति केंद्र संयोजकों का सत्यापन संगठन को और मजबूत एवं प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने पदाधिकारियों से सत्यापन प्रक्रिया को पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ संपन्न कराने का आह्वान किया। जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए मंडल और शक्ति केंद्र स्तर पर सक्रिय एवं जिम्मेदार कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम है। उन्होंने सत्यापन कार्यक्रम को पारदर्शिता और गंभीरता के साथ पूरा कराने के निर्देश दिए। बैठक में जिला महामंत्री गणेश शुक्ला, पवन दीक्षित, शशांक मिश्रा, प्रवीण मिश्रा, ममता राजपूत, मधु तिवारी, सुषमा चौहान, आनंद सिंह परिहार, ओपी आर्य, दीपू पासवान, विनीत दुबे, संजय तिवारी, दीपांकर मिश्रा, सनी जायसवाल, गौरव चतुर्वेदी और वंदना गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Source link
कानपुर BJP दक्षिण कार्यालय में मण्डल समितियों की हुई बैठक:शक्ति केन्द्रों के सत्यापन की बनीं रणनीति, शिवराम सिंह बोले- संगठन को पहले से ज्यादा मजबूत बनाना है