![]()
सीतापुर के खैराबाद थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह करीब 8 बजे एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर रखा कीटनाशक पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से पूछताछ करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत के पीछे के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। थाना क्षेत्र के ग्राम माखुपुर निवासी रामकृष्ण (35) पुत्र मन्नीलाल ने मंगलवार सुबह घर के अंदर रखा कीटनाशक पदार्थ निगल लिया। कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। युवक की हालत खराब देखकर परिवार के लोग घबरा गए और उसे तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने रामकृष्ण का परीक्षण किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। युवक की मौत की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना अस्पताल प्रशासन की ओर से पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और परिजनों से पूछताछ की। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रथम दृष्टया युवक द्वारा कीटनाशक पदार्थ पीने की बात सामने आई है, हालांकि उसने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वास्तविक वजह के संबंध में स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी। घटना के बाद गांव में भी तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
Source link
सीतापुर में कीटनाशक पीने से युवक की मौत:अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ा, परिजन बोले- सुसाइड के कारणों का पता नहीं