Bareilly BJP Leader Murder Case

60 घंटे बाद भी आरोपी फरार है। परिवार की मांग है कि हत्यारों का एनकाउंटर हो।

बरेली के मढ़ीनाथ में भाजपा नेता सचिन कश्यप की हत्या को करीब 60 घंटे हो चुके हैं, लेकिन परिवार का गुस्सा अब बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार रात करीब 9 बजे सचिन की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई थी। सोमवार सुबह तक मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है।

.

ये हत्या वाली दिन की फोटो है, जब पुलिस मौके पर पहुंची थी।

ये हत्या वाली दिन की फोटो है, जब पुलिस मौके पर पहुंची थी।

घटना के बाद से घर में मातम, बच्चों को पिता के लौटने का इंतजार सचिन की मौत के बाद उनके परिवार की पूरी दुनिया बदल गई है। पत्नी गुड़िया देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। तीन छोटे बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। 12 साल की बेटी महिमा, 8 साल की अरुणा और 4 साल का बेटा शिवांश अब भी पिता के लौटने का इंतजार कर रहे हैं। परिवार के मुताबिक सबसे छोटा बेटा बार-बार पूछता है कि पापा कब आएंगे। पत्नी की चिंता सिर्फ पति को खोने की नहीं है, बल्कि अब तीन बच्चों की परवरिश और घर चलाने की जिम्मेदारी की भी है।

प्रिंटिंग प्रेस में काम करते थे, परिवार की थी जिम्मेदारी सचिन भाजपा के मढ़ीनाथ मंडल के पिछड़ा वर्ग मोर्चा से जुड़े थे। वह प्रिंटिंग प्रेस में काम करके परिवार का खर्च चलाते थे। परिवार में पत्नी और तीन बच्चों के अलावा बुजुर्ग माता-पिता और भाई-बहन भी हैं। उनकी हत्या के बाद परिवार के सामने आर्थिक संकट भी खड़ा हो गया है। परिजनों का कहना है कि सचिन ही घर की जिम्मेदारियों को संभालते थे।

एंबुलेंस से शव को ले जाते हुए पुलिस।

एंबुलेंस से शव को ले जाते हुए पुलिस।

पुरानी रंजिश बनी हत्या की वजह? परिजनों के मुताबिक सचिन का आरोपियों से पहले से विवाद चल रहा था। करीब एक महीने पहले भी उनके बीच मारपीट हुई थी। उस समय पुलिस को शिकायत दी गई थी। बाद में आरोपियों के परिवार की ओर से माफी मांगने पर मामला शांत हो गया था। परिवार का आरोप है कि इलाके में जुआ-सट्टा और अवैध वसूली का विरोध करने के कारण सचिन को निशाना बनाया गया। पुलिस हत्या के पीछे की वजह और पुराने विवाद समेत सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

मृतक का भाई सनी घटना की जानकारी देते हुए।

मृतक का भाई सनी घटना की जानकारी देते हुए।

शुक्रवार रात बगिया के पास घेरकर किया था हमला वारदात शुक्रवार रात करीब 9 बजे सुभाषनगर क्षेत्र के मढ़ीनाथ स्थित मांझे वाली बगिया के पास हुई थी। सचिन वहां से जा रहे थे। इसी दौरान हमलावरों ने उन्हें घेर लिया और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल सचिन को बचाने की कोशिश की गई, लेकिन उनकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। पत्नी की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया।

ये बीजेपी नेता सचिन कश्यप है जिसकी हत्या करा दी गई।

ये बीजेपी नेता सचिन कश्यप है जिसकी हत्या करा दी गई।

भाजपा नेता बोले- पदाधिकारी की हत्या गंभीर मामला भाजपा महानगर महामंत्री जितेंद्र शर्मा ने घटना पर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि भाजपा से जुड़े पदाधिकारी की इस तरह हत्या होना गंभीर मामला है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा है। उन्होंने हत्यारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और उनके अवैध ठिकानों पर बुलडोजर चलाने की मांग की है। परिवार की ओर से आरोपियों के एनकाउंटर की मांग भी की जा रही है।

तीन टीमें लगा रही हैं दबिश पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसओजी समेत तीन टीमें लगाई हैं। टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं और आरोपियों से जुड़े लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि हत्या के मामले में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। पुलिस की चुनौती अब मुख्य आरोपी समेत बाकी आरोपियों को जल्द पकड़ने की है।

सीओ नितिन कुमार ने बताया कि आरोपी जल्द गिरफ्तार किए जाएंगे।

सीओ नितिन कुमार ने बताया कि आरोपी जल्द गिरफ्तार किए जाएंगे।

60 घंटे बाद परिवार पूछ रहा- कब मिलेगा इंसाफ? शुक्रवार रात 9 बजे से सोमवार सुबह 9 बजे तक करीब 60 घंटे बीत चुके हैं। सचिन के परिवार को अब गिरफ्तारी और कार्रवाई का इंतजार है। परिवार का कहना है कि हत्या के आरोपी खुले घूमते रहे तो इससे अपराधियों के हौसले बढ़ेंगे। परिजनों की मांग है कि पुलिस सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करे और मामले में ऐसी सख्त कार्रवाई हो, जिससे सचिन के परिवार को इंसाफ का भरोसा मिल सके।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *