![]()
उन्नाव में रविवार देर रात मौसम अचानक बदल गया। आसमान में बादल छाने के बाद देर रात से सोमवार भोर तक रुक-रुककर बारिश होती रही। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई और लोगों को उमस व गर्मी से राहत मिली। सुबह तक आसमान में बादल छाए रहे और मौसम सुहाना बना रहा। मियागंज, सफीपुर, शुक्लागंज समेत जिले के कई इलाकों में बारिश हुई। देर रात से भोर तक हुई बारिश के कारण शहर और कस्बों की कई सड़कों व गलियों में पानी भर गया। नालियों की सफाई पर्याप्त नहीं होने से कुछ जगहों पर पानी की निकासी में परेशानी हुई। सुबह राहगीरों और वाहन चालकों को जलभराव के बीच से गुजरना पड़ा। किसानों ने बताया- धान समेत फसलों को मिलेगा फायदा बारिश का असर ग्रामीण क्षेत्रों के खेतों में भी दिखाई दिया। किसान सुरेश, मनोहर और रामशंकर ने बताया कि बारिश से खेतों में नमी बढ़ेगी और सिंचाई का खर्च कम होगा। धान समेत अन्य फसलों के लिए यह बारिश उपयोगी है। हालांकि, उन्होंने कहा कि लगातार या अधिक बारिश से खेतों में पानी भरने पर फसलों को नुकसान भी हो सकता है। ठंडी हवाओं से मौसम हुआ सुहाना बारिश के बाद रात में ठंडी हवाएं चलीं, जिससे मौसम में ठंडक महसूस हुई। सोमवार सुबह भी बादल छाए रहने के कारण गर्मी का असर कम रहा। मौसम में बदलाव से लोगों को राहत मिली और आने वाले दिनों में भी बारिश की उम्मीद बढ़ी है। किसानों का कहना है कि यदि बारिश रुक-रुककर होती रही तो यह फसलों के लिए काफी लाभदायक साबित होगी। वहीं, शहर और कस्बाई क्षेत्रों में लोगों ने जलभराव और पानी की निकासी की समस्या जल्द दूर कराने की जरूरत बताई।
Source link
उन्नाव में रातभर रुक-रुककर बारिश:तापमान गिरा, उमस से राहत; कई इलाकों में जलभराव, फसलों के लिए फायदेमंद