Shahjahanpur Video Controversy | Youth Hands Tied Over Kidnapping Allegation

शाहजहांपुर9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शाहजहांपुर में एक युवक के हाथ बांधने का मामला सामने आया है। युवक पर एक लड़की को भगाने में सहयोग करने का संदेह था। रविवार रात इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, हालांकि पुलिस ने युवक को बांधकर पीटने जैसी किसी भी घटना से इनकार किया है।

यह घटना बंडा थाना क्षेत्र के एक गांव की है। रविवार दोपहर करीब 12 बजे, गांव के रहने वाले चाचा-भतीजे बाइक से कहीं जा रहे थे। तभी युवती के परिवार के कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया। आक्रोशित लोगों ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की, जिसमें से एक व्यक्ति भाग गया। इसके बाद लोगों ने दूसरे युवक के दोनों हाथ बांध दिए।

युवक ने हाथ बांधकर पीटने का आरोप लगाया, पुलिस कर रही इंकार।

युवक ने हाथ बांधकर पीटने का आरोप लगाया, पुलिस कर रही इंकार।

आरोप है कि युवक ने 26 अगस्त को गांव की एक युवती को बहला-फुसलाकर भगाने में मदद की थी। युवती अपने घर से चालीस हजार रुपये नकद और करीब तीन तोला सोना भी ले गई थी। युवती के पिता ने इस मामले में युवक पारस और अन्य लोगों (हुकुमपाल, अनुराग, सुरजीत, दीपक) के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी, लेकिन युवती अभी तक बरामद नहीं हो पाई है।

करीब आधे घंटे तक यह विवाद चलता रहा और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। युवक आरोपों से इनकार करता रहा। बाद में एक प्रधान के हस्तक्षेप के बाद उसे बंधन से मुक्त कराया गया। बंडा थाना प्रभारी ब्रजेश सिंह ने बताया कि एक लड़की भाग गई थी और युवक पर उसे भगाने का संदेह था, जिसके चलते कुछ कहासुनी हुई थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि युवक को बांधकर पीटने जैसी कोई घटना नहीं हुई है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *