गोरखपुर असुरन हाई लॉस फीडर पर 3 घंटे कटेगी बिजली:राप्ती नगर सब स्टेशन के भी कई इलाके में भी आपूर्ति बाधित रहेगी


गोरखपुर में शाहपुर उपकेंद्र से जुड़े 11 केवी असुरन हाई लॉस फीडर पर 31 अगस्त को पुराने जर्जर तार बदले जाएंगे। इसके साथ ही लाइन के मेंटेनेंस का काम भी होगा। इस वजह से सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी।
बिजली कट का सीधा असर जेल रोड तिराहे से राप्ती कॉम्प्लेक्स तक के पूरे इलाके पर पड़ेगा। इस दौरान घरों और दुकानों, दोनों जगह लाइट नहीं रहेगी। इन फीडरों पर भी होगी कटौती
इसके साथ ही विद्युत उपकेंद्र राप्ती नगर के 11 केवी कृष्णा नगर, फेस तीन,मोती पोखरा फीडर, पत्रकारपुरम, दूरदर्शन फीडर, विद्युत उपकेंद्र दुर्गाबाड़ी के 11केवी हनुमंत नगर फीडर,विद्युत उपकेंद्र पादरी बाजार के 11 केवी पादरी बाजार, लक्ष्मीपुर, सरस्वती पुरम, जंगल धूषण,न्यू फीडर की बिजली सुबह 11 बजे से 03 बजे के बीच बाधित रहेगी। सुबह 11 बजे से पहले निपटा लें काम
बिजली विभाग ने लोगों से अपील की है कि पानी भरने और बिजली से जुड़े बाकी जरूरी काम सुबह 11 बजे से पहले ही खत्म कर लें, ताकि बाद में कोई दिक्कत न हो। विभाग ने बिजली बंद रहने से होने वाली परेशानी के लिए खेद जताया है और कहा है कि काम पूरा होते ही सप्लाई चालू कर दी जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *