Banda ATM Fraud Case | 3 Youths Duped Merchant; CCTV Footage Examined

शिवम तिवारी | बांदा4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बांदा में HDFC बैंक के ATM में रविवार दोपहर करीब 2 बजे ATM ठगी का मामला सामने आया। तीन युवकों ने मदद के बहाने अंगूठी विक्रेता मुमताज से ATM का कोड पूछकर कार्ड अपने कब्जे में ले लिया।

इसके बाद आरोपियों ने उनके बैंक खाते से 50 हजार रुपए निकाल लिए। पीड़ित के खाते में कुल 3 लाख 25 हजार रुपए जमा थे। मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के बाबूलाल चौराहा का है।

10 हजार निकालने ATM पहुंचे थे मुमताज

बागहेटा निवासी मुमताज अंगूठी बेचने का काम करते हैं। रविवार को वह नवाब टैंक पर अंगूठी बेचने आए थे। इसके बाद 10 हजार रुपए निकालने के लिए बाबूलाल चौराहा स्थित HDFC बैंक के ATM पहुंचे। उनके अनुसार, ATM के अंदर पहले से दो युवक मौजूद थे।

मदद के बहाने कार्ड और कोड लिया

मुमताज का आरोप है कि दोनों युवकों ने मदद करने के बहाने उनसे ATM का कोड पूछ लिया और कार्ड अपने हाथ में ले लिया। इसके बाद दोनों युवक ATM से बाहर निकलकर भागने लगे। मुमताज ने उनका पीछा किया, लेकिन दोनों पकड़ में नहीं आए। बाहर पहले से उनका एक साथी मोटरसाइकिल लेकर खड़ा था। तीनों उसी बाइक से फरार हो गए।

बैंक ऑफ बड़ौदा खाते से निकले 50 हजार

मुमताज को मोबाइल पर आए बैंक मैसेज पढ़ना नहीं आता। बाद में आसपास मौजूद लोगों से जानकारी मिलने पर पता चला कि उनके बैंक ऑफ बड़ौदा खाते से 50 हजार रुपए निकाले जा चुके हैं। इसके बाद उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी।

CCTV फुटेज से आरोपियों की तलाश

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। ATM और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस फुटेज के आधार पर तीनों आरोपियों की पहचान करने और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *